दुनिया के इस बेहद खूबसूरत स्मारक को चांदनी रात में देखने की ललक हर सैलानी के मन में होती है। शरद पूर्णिमा के दिन ताजमहल के सफेद पत्थर चांद की दूधिया रोशनी से नहाते हैं। ये नजारा चमकी कहलाता है। पांच दिन संगमरमरी ताजमहल की एक झलक पाने के लिए सैलानी बेचैन रहते हैं। इस बार रविवार को शरद पूर्णिमा है। रात में ताजमहल देखने के लिए एक दिन पहले टिकट बुक करानी होती है।
2 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल पर सेल्फी लेता युवक
- फोटो : अमर उजाला
अब सैलानी ताज के अंदर ही नहीं बल्कि मेहताब बाग से भी रात्रि दर्शन कर सकेंगे। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद मेहताब बाग से चांदनी रात में ताज का दीदार करने के लिए बनाए गए ताज नाइटव्यू प्वाइंट शुरू कर दिया गया है।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
चांदनी रात में ताज के दीदार को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। चमकी देखने के लिए आठ शिफ्टों में सैलानियों को ताजमहल में भेजा जाता है।
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी तीन दिनों के लिए पर्यटकों के लिए इसे खोला जाएगा। मेहताब बाग व्यू प्वाइंट पर डायना बेंच की तरह बेंच लगाई गई हैं।
5 of 5
tajmahal
- फोटो : social media
ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले ही टिकट लेनी होती है। माल रोड स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय से सैलानी शनिवार के लिए टिकट ले सकेंगे। वहीं, शरद पूर्णिमा के दिन ताज रात्रि दर्शन का टिकट शनिवार को लिया जा सकेगा।