फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत का मुजस्समा देख दीवाने हुए फ्रेंच राष्ट्रपति, बना गए ये अनूठा रिकॉर्ड

Tue, 13 Mar 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
french president spent most of the time in taj mahal
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
संगमरमरी शाहकार, दुनिया का सातवां अजूबा और मुहब्बत का मुजस्समा ताजमहल, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी मैरी के साथ आए तो पहली ही झलक में बस दीवाने हो गए। 
french president spent most of the time in taj mahal
राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी मैरी - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ आए तो 52 लोग थे, लेकिन उनकी निगाह बस ताज पर ही अटकी रही। ताज के दीदार और इसे महसूस करने की हसरत मैक्रों में इस कदर रही कि दिल्ली से ही इतिहासकार को साथ लेकर आए थे। 
french president spent most of the time in taj mahal
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी मैरी के साथ - फोटो : अमर उजाला
जिन्होंने फ्रेंच भाषा में ही मैक्रों और मैरी को मुहब्बत की दास्तां सुनाई। ढलते हुए सूरज की रोशनी में लालिमा ओढ़े ताजमहल को दोनों ने एकटक 20 मिनट तक निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
french president spent most of the time in taj mahal
पहली ही झलक में बस दीवाने हो गए - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका था, जब किसी देश राष्ट्राध्यक्ष ने खुली हुई बैटरी आपरेटेड गोल्फ कार्ट में सवारी की। दीदार ए ताज के लिए आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए शिल्पग्राम से ताज तक बैटरी बसें आती है। 
विज्ञापन
french president spent most of the time in taj mahal
राष्ट्रपति मैक्रों और पत्नी मैरी ताज में - फोटो : अमर उजाला
लेकिन फ्रांस के राष्ट्रध्यक्ष के लिए ऐसा नहीं किया गया। ताजमहल पर मैक्रों और उनकी पत्नी मैरी गोल्फ कार्ट में आए। इस दौरान पाठक प्रेस से आगे किसी को नहीं आने दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed