फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मिट्टी की ढाय गिरने से चार की माैत..एक साथ जली चिताएं, गांव में हर तरफ चीत्कार; दृश्य देख कांप गया कलेजा

Sun, 29 Jun 2025 02:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 29 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुरसीकरी के चार लोगों की मिट्टी की ढाय में दबने से माैत हो गई। चारों की लाशें गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। शवों को देख महिलाएं बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
Four people of Agra died due to mound of soil fell in Bharatpur in Rajasthan
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहपुरसीकरी के गांव उत्तू में एक साथ चार शव पहुंचने से चीत्कार मच गई। महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। गांव में मातम पसर गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी गांव में पहुंच गए। लोगों को ढांढस बंधाया। चार चिताएं एक साथ जलते देख लोगों का कलेजा कांप गया।


 
Four people of Agra died due to mound of soil fell in Bharatpur in Rajasthan
गांव में जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुरसीकरी से सटा गांव दौलतगढ़ राजस्थान सीमा में आता है। यहां चंबल परियोजना के तहत कंपनी द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के चलते काम कुछ समय से रुका हुआ था, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। रविवार को गांव उत्तू से करीब एक दर्जन ग्रामीण मिट्टी लेने के लिए यहां गए थे। गड्ढे में उतरे, तभी अचानक ऊपर से ढाय गिर गई। इसमें करीब 10 लोग मलबे में दब गए।

 
Four people of Agra died due to mound of soil fell in Bharatpur in Rajasthan
अधिकारी भी गांव में पहुंच गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही गहनोली मोड़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में तीन महिला समेत चार की माैत हो गई। मृतकों की पहचान विमला (45) पत्नी श्रीपति, अनुकूल (24) पुत्र विजेंद्र सिंह, विनोद (55) पत्नी मुंशी और योगेश (25) पत्नी अमित के रूप में हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people of Agra died due to mound of soil fell in Bharatpur in Rajasthan
पुलिस अधिकारियों ने दिया कंधा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने गड्ढा खोदने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया था। कई बार मिट्टी लेने वालों को रोका गया, लेकिन कंपनी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने पहले ही पुलिस को खतरे की आशंका जताई थी, बावजूद इसके गड्ढे की घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए। अगर इन गड्ढों को बंद कर दिया जाता तो हादसा नहीं होता।

 
विज्ञापन
Four people of Agra died due to mound of soil fell in Bharatpur in Rajasthan
शव पहुंचते ही गांवों में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों के शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। लाशों को देख महिलाएं होश खो बैठीं। बेसुध हो गईं। वहीं घटना की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर गांव पहुंच गए।








 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed