उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार देर रात को एटा रोड पर भीषण हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
यूपी: ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
2 of 5
road accident
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रिजवाली चौराहे के पास उस वक्त हुआ, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
यूपी: ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
3 of 5
road accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटी सहित चार की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यूपी: ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
4 of 5
road accident
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पटियाली गेट एटा के रहने वाले हैं। ये लोग टूंडला से एटा की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए।
यूपी: ट्रक और कार की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
5 of 5
road accident
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में नवीन वार्ष्णेय और प्रियंका वार्ष्णेय शामिल हैं। दोनों पति-पत्नी थे। तीसरी मृतक उनकी बेटी वंशिका है। बेटा बासू घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। कार चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।