{"_id":"6343c7961ef48f7a83281b50","slug":"former-cm-mulayam-singh-yadav-passed-away-had-also-brought-opponents-to-parliament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Died: दिल से भी 'मुलायम' थे 'नेताजी', धुर विरोधियों को भी पहुंचाया था संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Died: दिल से भी 'मुलायम' थे 'नेताजी', धुर विरोधियों को भी पहुंचाया था संसद
Mon, 10 Oct 2022 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
पंकज मिश्र, मैनपुरी
पंकज मिश्र, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। वे बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। मुलायम सिंह के इरादे भले ही फौलादी थे, लेकिन उनका मन अपने नाम की तरह ही मुलायम था। राजनीति के धुर विरोधियों को भी उन्होंने संसद पहुंचाया। यही कारण है कि उनका हर दल के नेता सम्मान करते थे।
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में जसवंतनगर विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के सामने चुनाव लड़ने वाले दर्शन सिंह यादव अपने राजनीतिक कैरियर में कभी विधानसभा नहीं पहुंच सके।
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन सिंह यादव ने कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी शामिल होकर राजनीतिक कैरियर को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
बाद में दर्शन सिंह यादव को नेताजी का नेतृत्व स्वीकार करना ही पड़ा। सपा में शामिल होने के बाद दर्शन सिंह यादव को नेताजी ने राज्यसभा में भेजा।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने वाले नेताजी के धुर विरोधी रहे दोनों नेता सपा में शामिल होने के बाद सार्वजनिक मंचों से कहते भी थे कि नेताजी दिल से भी मुलायम हैं। पूरी शिद्दत से दुश्मनी और दोस्ती दोनों ही निभाते हैं।