{"_id":"6306f932ee202831d708cf0d","slug":"flood-in-chambal-river-record-of-year-1996-may-be-broken-in-agra-135-80-meters-water-level-hindi-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood in Chambal: 26 साल पहले आई बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ी चंबल, 135.80 मीटर हुआ जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Chambal: 26 साल पहले आई बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ी चंबल, 135.80 मीटर हुआ जलस्तर
Thu, 25 Aug 2022 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
चंबल में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की चंबल में आई बाढ़ से बृहस्पतिवार को 26 साल पुराना रिकार्ड टूट सकता है। तब 1996 में चंबल का अधिकतम जलस्तर 136.60 मीटर था, जो आज शाम 5 बजे तक 136.80 मीटर से अधिक हो सकता है। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह 9.30 बजे तक नदी का जल स्तर 135.80 पंहुच गया, जो रिकॉर्ड से मामूली कम है। 1996 में आई बाढ़ में 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। ऐसे में फिर बाढ़ से लोग बेघर हो सकते हैं।
उफनाई चंबल
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में खतरे का निशान 130 मीटर है, जबकि बुधवार को चंबल जलस्तर लाल निशान से 4 मीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को चंबल में 25 लाख क्यूसेक पानी की आवक होगी। ऐसे में बाह और पिनाहट में हालात बिगड़ सकते हैं। बुधवार से ही 20 से अधिक गांव में पानी भरने लगा है। 50 गांव में अलर्ट है। खेत-खिलहानों के साथ स्कूल, घर व अन्य भवन डूब गए हैं। ग्रामीणों को पलायन करना पड़ रहा है।
चंबल में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
कब-कब आई बाढ़
- 24 अगस्त 1996 को बाढ़ आई, तब जलस्तर 136.60 मीटर था। तब24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।- 17 सितंबर 2019 को बाढ़ आई, तब जलस्तर 136.10 मीटर था। तब 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा बैराज से छोड़ा गया चंबल में पानी
- फोटो : अमर उजाला
- 5 अगस्त 2021 को बाढ़ आई, तब जलस्तर 135.70 मीटर था। तब 21.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
- 24 अगस्त 2022 को बाढ़ आई, अब जलस्तर 134 मीटर है। 20 लाख क्यूसेक पानी चंबल में छोड़ा गया है।
- 24 अगस्त 2022 को बाढ़ आई, अब जलस्तर 134 मीटर है। 20 लाख क्यूसेक पानी चंबल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
चंबल के पास पुलिस को किया गया तैनात
- फोटो : Amar Ujala Digital
बाह के 10 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरैठापुरा का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बाढ़ के आगे बेबस लोग अपने गांव छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। रात से ग्रामीणों के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।