फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Chambal: चंबल ने खतरे का निशान किया पार, गांव में घुसा बाढ़ का पानी, खो गईं सड़कें, सबकुछ हुआ जलमग्न

Thu, 25 Aug 2022 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chambal crossed the danger mark water entered the village everything submerged In Agra
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह और पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी में बाढ़ आ चुकी है। नदी का जलस्तर मंगलवार रात खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह गांव, घर और खेत-खलिहानों में बाढ़ का पानी भर गया है। सुबह 6 बजे तक नदी का जल स्तर 135.40 पंहुचने से सीमावर्ती गावों में हड़कंप मच गया। बाढ़ से बचने के लिए ग्रामीणों ने रात में ही गांव से बाहर निकलना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने अपने जानवरों के साथ बीहड़ के ऊंचे टीलों पर रात गुजारी। 


कोटा बैराज से 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे तक नदी का जलस्तर 135.40 मीटर पर पहुंच गया। जबकि खतरे का निशान 130 मीटर है। 17 से अधिक गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से कट गया है। स्कूल, खेत खलिहान और घरों में पानी भरने लगा है।
Chambal crossed the danger mark water entered the village everything submerged In Agra
बाढ़ में डूब गया घर - फोटो : अमर उजाला
बाह के 10 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरैठापुरा का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बाढ़ के आगे बेबस लोग अपने गांव छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। रात से ग्रामीणों के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।
 
Chambal crossed the danger mark water entered the village everything submerged In Agra
सड़कें हुई गुम - फोटो : अमर उजाला
पुरा शिवलाल, पुरा डाल, पुरा भगवान, धांधू पुरा, बीच का पुरा, कएडी, जगतूपुरा, कुंवर खेड़ा, बासौनी, जेबरा, कमौनी, उदयपुर खुर्द, खेड़ा राठौर, महुआशाला, नंदगवां, बाघराज पुरा, कोरथ आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि 38 गांव में बाढ़ का खतरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chambal crossed the danger mark water entered the village everything submerged In Agra
डूबे हुए घर - फोटो : अमर उजाला
एसडीओ जैतपुर मनमोहन शर्मा ने बताया कि एहतियातन देवपुरा फीडर के गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा तथा अभयपुरा फीडर के गुढ़ा गांव की बिजली काट दी गई है। अंधेरे में डूबे इन गांवों के लोगों को वन्यजीवों के हमले का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ घड़ियाल, मगरमच्छ, सांप आदि गली और घरों तक आ जाते हैं।
विज्ञापन
Chambal crossed the danger mark water entered the village everything submerged In Agra
टीलों पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित गांवों के स्कूल मंगलवार को ही बंद करा दिए थे। प्रशासन की टीमें गांवों में डेरा डाल हुए हैं। बाह तहसील में कंट्रोल रूम खोला है। डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित व ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed