फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में नहीं सुधर रहे हालात: दो दिन में 16 मरीजों की मौत, 151 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Tue, 14 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Viral Fever Dengue Death News: 16 patients died of dengue and viral fever last two days
फिरोजाबाद: बच्चे की मौत के बाद रोतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में हालात सुधर नहीं रहे हैं। सोमवार को डेंगू और वायरल फीवर से 11 मरीजों की मौत हो गई। इनमें नौ बच्चे हैं। इससे पूर्व रविवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया था। जिले में अब मृतकों की संख्या 151 पर पहुंच गई है। मौत के आंकड़े के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 167 बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या एक बार फिर से 450 के पार पहुंच गई है।



निजी चिकित्सकों के मोहल्ला क्लीनिक बंद होने से अब निजी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोड बढ़ गया है। सोमवार को सौ शैय्या अस्पताल के बाहर मरीज और तीमारदारों की भीड़ नजर आई। मरीजों को इलाज के लिए भी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। एक पलंग पर दो मरीजों का इलाज चल रहा है। 

Firozabad Viral Fever Dengue Death News: 16 patients died of dengue and viral fever last two days
अस्पताल परिसर में बच्चे की मौत के बाद बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के भीमनगर निवासी विकास अपने 7 माह के पुत्र निखिल कुमार को बुखार आने पर सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मालवीय नगर निवासी आकाश (11 वर्ष) पुत्र पप्पू और सुकन्या (2 माह) पुत्री रामबिहारी निवासी आजाद नगर की भी सौ शैय्या अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Firozabad Viral Fever Dengue Death News: 16 patients died of dengue and viral fever last two days
बहन की मौत के बाद कमिश्नर की गाड़ी के आगे लेटी युवती - फोटो : अमर उजाला

हिमांयूपुर की आराध्या (05 वर्ष) को गंभीर हालत में परिजन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गढ़ी तिवारी निवासी अंशू (01 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश और सरस्वती नगर निवासी वैष्णवी (11 वर्ष) पुत्री नेत्रपाल ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वैष्णवी की मौत के बाद उसकी बहन निकिता निरीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त अमित गुप्ता की गाड़ी के आगे लेट गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Viral Fever Dengue Death News: 16 patients died of dengue and viral fever last two days
रेफर के बाद बीमार बच्चे को आगरा ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ठारफूटा निवासी अनामिका (20 वर्ष) पुत्री चंद्रभान सिंह, यमुना नगर निवासी सुरभि (07 वर्ष) पुत्री लोकेश, नगला करन सिंह निवासी उमाभारती (11 वर्ष) पुत्री सुरेंद्र कुमार, सुहाग नगर निवासी दिव्यांशी (13 वर्ष) पुत्री प्रयाग सिंह, दिकतौली निवासी अंजू (20 वर्ष) पत्नी मैसिक की मौत निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। सभी को चार दिन से बुखार आ रहा था। प्लेटलेट्स 30 हजार से नीचे पहुंच गया था।

विज्ञापन
Firozabad Viral Fever Dengue Death News: 16 patients died of dengue and viral fever last two days
बेड न मिलने पर बेंच पर लेटे मरीज - फोटो : अमर उजाला

सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में 168 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। संसाधनों के अभाव में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। मरीजों को दिखाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा। खाली पलंग के लिए मरीज पहली मंजिल से तीसरी मंजिल और नई बिल्डिंग के पहली और दूसरी मंजिल पर दौड़ लगाते नजर आए। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू से पीड़ित 32 बच्चों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed