{"_id":"5fbfc7f08ebc3e74f5620fa8","slug":"firozabad-road-accident-news-four-died-in-accident-inside-story-of-villagers-helps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद सड़क हादसाः टेंपो में फंसे लोग जिंदगी बचाने को कर रहे थे इशारे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद सड़क हादसाः टेंपो में फंसे लोग जिंदगी बचाने को कर रहे थे इशारे, तस्वीरें
Fri, 27 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबा टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रॉला टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर टेंपो पर चढ़ गया। इससे टेंपो सवार लोग उसके नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में ट्रॉला के नीचे दबे टेंपो सवार लोग चीख नहीं पा रहे थे, लेकिन हाथ-पैर हिलाकर जिंदगी बचाने के लिए इशारे कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे का मंजर देखकर लोगों का दिल कांप उठा। इस दौरान ग्रामीण भी बेबस थे। लोगों को सुरक्षित निकालना मुश्किल था।
हादसे के बाद ट्रॉला हटवाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ग्रामीण तत्काल ही राहत कार्य में जुट गए। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉला के नीचे फंसे टेंपो सवार लोगों की सांसें काफी देर तक चलती रहीं। लोगों ने बताया कि टेंपो सवार ऐसे फंसे थे कि निकालना मुश्किल था। जब तक निकाला गया, तब तक दम तोड़ चुके थे। आसपास के लोगों ने बताया कि इस तरह का वीभत्स हादसा उन्होंने पहली बार देखा है।
ट्रॉला से सीमेंट की बोरी हटाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉला में लदी सीमेंट की बोरियों को ग्रामीण बाहर फेंकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन को बुलाया। क्रेन से ट्रॉला के आगे के हिस्से को उठाया गया, तब उसके नीचे टेंपो में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी, एसडीएम सदर सहित कई थानों की फोर्स पहुंची
हादसे की जानकारी होते ही एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम सदर कुमार चंद्र ज्वालिया, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा के साथ थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार, फरिहा संजीव चौधरी, खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा सहित शहर के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने जेसीबी एवं क्रेन की मदद से ट्रॉला हटवाकर शवों को बाहर निकलवाया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ राहत कार्य में मदद की।

घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
तीन एंबुलेंस हादसा स्थल पर पहुंचीं
हादसे की जानकारी होते ही एंबुलेंस मेंटीनेंस हेल्पडेस्क के प्रशांत गुप्ता चार एंबुलेंस के साथ मौके के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में बरतरा के समीप बाइक एवं ई-रिक्शा में चपेट में आने से एक युवक के घायल होने पर एक एंबुलेंस को रोककर तीन को लेकर रवाना होगए। एक एंबुलेंस से घायल टेंपो चालक को भेजा तो एक से मृत महिला के शव को लाए। जबकि तीसरी एंबुलेंस से एक बच्चा व छात्राओं के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।