फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवन हत्याकांड में खुलासा: फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश, रिश्तेदार ने इसलिए रची हत्या की खौफनाक साजिश

Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Miscreant Of Pawan Murder Case Shot For Five Lakh Up Crime News
फिरोजाबाद: पवन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जनपद में सिरसागंज निवासी आढ़तिया पवन की हत्या उसकी होने वाली पत्नी के बहनोई ने पांच लाख रुपये में सुपारी देकर कराई थी। बहनोई अपनी साली पर बुरी नजर रखता था इसलिए वह उसका विवाह नहीं होने देना चाहता था। इसका खुलासा सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इस दौरान उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए।  बदमाश को जिला अस्पताल लेकर आए। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया 27 जून की सुबह सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड निवासी पवन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह की नवीन गल्ला मंडी जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस दिन पवन की हत्या की थी उसी ही दिन पवन का लगन-टीका आना था। घटना के खुलासे को पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। 

Firozabad Police Arrests Miscreant Of Pawan Murder Case Shot For Five Lakh Up Crime News
घटनास्थल पर फिरोजाबाद पुलिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात करीब एक बजे एसओजी प्रभारी विनोद सिंह व सिरसागंज एसएचओ गिरीश चंद्र गौतम व पुलिस टीम की करहल रोड बिजली घर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई। सुखवीर उर्फ सुखैया उर्फ श्यामलाल निवासी उरावर थाना नगला खंगर के पैर में गोली लग गई। उसके साथी अमन यादव निवासी महाराम थाना नगला खंगर व राजीव यादव निवासी मढ़ैया चंद्र हंस थाना नगला खंगर मौके से भाग गए। 

Firozabad Police Arrests Miscreant Of Pawan Murder Case Shot For Five Lakh Up Crime News
फिरोजाबाद पुलिस कप्तान - फोटो : अमर उजाला

सुखवीर ने बताया कि साथी अमन और राजीव के साथ आढ़तिया पवन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पवन की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी पवन की होने वाली पत्नी सोनम के बहनोई यजुवेंद्र निवासी उरमुरा थाना शिकोहाबाद ने योगेश यादव निवासी सजैती थाना जसराना के माध्यम से दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Miscreant Of Pawan Murder Case Shot For Five Lakh Up Crime News
फिरोजाबाद: पवन की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पवन की हत्या के लिए उसके द्वारा रैकी की गई थी। जबकि हत्या अमन ने गोली मारकर की थी। अमन के साथ बाइक पर राजीव भी मौजूद था। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। यजुवेंद्र अपनी साली सोनम पर बुरी नजर रखता था, इसलिए वह उसकी शादी नहीं होने देना चाहता था।
 
विज्ञापन
Firozabad Police Arrests Miscreant Of Pawan Murder Case Shot For Five Lakh Up Crime News
घटना की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
सुपारी लेकर करते हैं हत्या
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सुखवीर अपने साथी अमन और राजीव के साथ सुपारी लेकर हत्या करता है। सवा माह पूर्व हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव कमालपुर निवासी पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव की गोली मारकर हत्या इसी के द्वारा की गई थी। यह हिस्ट्रीशीटर है। रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

संबंधित खबर: फिरोजाबाद: लग्नोत्सव से चंद घंटे पहले युवक की गोली मारकर हत्या, शादी के घर में मातम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed