मैनपुरी जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला नया में बुखार से बच्ची की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन उसका शव दफनाने श्मशान पहुंचे तो पड़ोसी गांव के लोगों ने उन्हें रोक दिया। मृतका का पिता बेटी का शव को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। एसडीएम सदर के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
2 of 5
डीएम दफ्तर के बाहर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी नीरज कश्यप की 10 वर्षीय पुत्री निशा की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि निशा को बुखार आ रहा था। परिजन जब स्थानीय लोगों के साथ शव दफनाने के लिए नगला नया स्थित श्मशान की भूमि पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद दबंगों ने जमीन को अपना बताते हुए रोक दिया।
3 of 5
बेटी की लाश लेकर डीएम दफ्तर पहुंचा पिता
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची का शव दफनाने से रोके जाने के बाद वहां तनाव का माहौल बन गया। दबंगों के आगे पीड़ित परिवार की एक न चली। आक्रोशित परिजन शव को लेकर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए, लेकिन वहां अधिकारी नहीं मिले।
4 of 5
डीएम दफ्तर के बाहर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर कोतवाली ने परिजनों को आश्वासन देकर कुर्रा थाना जाने के लिए कहा। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय और पुलिसबल की मौजूदगी में बच्ची के शव को उक्त स्थान पर दफनाया गया। पुलिस बल पहुंचने से पहले दबंग वहां से आ गए।
5 of 5
डीएम दफ्तर के बाहर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
नीरज कश्यप एक ओर जहां बेटी की मौत से दुखी थे। वहीं दबंगों ने श्मशान की जमीन को अपना बताते हुए शव दफनाने से रोक दिया था। दुख और गुस्से के बीच तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन दबंगों का कोई भी खुल कर विरोध नहीं कर सका।