फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पूर्व प्रधान और बेटे को कातिलों ने फावड़े से क्रूरता से काटा, इतने जख्म मिले; शवों का हाल देख कांपे डॉक्टर

Wed, 28 May 2025 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 May 2025 11:51 AM IST
सार

फिरोजाबाद में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या करने वाले को शरण देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोहरे हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। आरोपियों ने फावड़े और धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या की थी। 

विज्ञापन
Father and son brutally murder in Firozabad Post-mortem report found 12 wounds on bodies of both deceased
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने इस तरह प्रहार किए थे कि पुत्र तो गिरने के बाद उठ भी नहीं पाया। जमीन पर अपना मुंह रगड़ते हुए प्राण त्याग दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों मृतकों के शरीर पर 12 प्राणघाती घाव मिले हैं।


गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (50) और उनके बेटे नितिन (27) की खेत जोतने के दौरान आरोपियों ने फावड़े व अन्य उपकरणों से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जब दोनों का पोस्टमार्टम पैनल टीम द्वारा कराया गया तो पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।
 
Father and son brutally murder in Firozabad Post-mortem report found 12 wounds on bodies of both deceased
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लगातार 12 से 14 प्रहार किए थे। जिसमें पिता की तो पहले ही मौत हो गई। पुत्र भी प्रहार होने के बाद जमीन से नहीं उठ सका। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के दिन मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
Father and son brutally murder in Firozabad Post-mortem report found 12 wounds on bodies of both deceased
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान व उनके पुत्र के हत्यारोपियों को शरण देने वाला गिरफ्तार
पूर्व प्रधान व उनके पुत्र की हत्या करने वालों को शरण देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं फरार अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दविशें दे रही है। नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव उनके पुत्र नितिन यादव रविवार को गांव प्रेमपुर के निकट स्थित खेत को जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father and son brutally murder in Firozabad Post-mortem report found 12 wounds on bodies of both deceased
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जमीन की रंजिश के चलते गांव के ही हुब्बलाल यादव उसके भाई देवेंद्र यादव व हुब्बलाल के पांच पुत्रों ने मिलकर फावड़ा व अन्य धारदार हथियारों से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं, बडे़ पुत्र रवि ने भागकर अपनी जान बचाई थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा बनाई गई टीमों ने एक हत्यारोपी भोला उर्फ मोहनवीर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Father and son brutally murder in Firozabad Post-mortem report found 12 wounds on bodies of both deceased
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी देवेंद्र यादव के साले अरविंद कुमार निवासी गांव अतापुर थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद के घर हत्यारोपियों ने शरण ले रखी है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed