फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Bandh: कृषि कानून के विरोध में किसानों का भारत बंद, जानिए ब्रज में कैसा रहा असर

Wed, 09 Dec 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protests Bharat Bandh Live Update Police Alert In Braj
भारत बंद के चलते किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। ब्रज में पुलिस का सख्त पहरा रहा। आगरा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सेक्टर स्कीम लागू की गई। 70 से 80 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई। वहीं मथुरा, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपद में किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों ने पैदल मार्च निकाला। किसानों के समर्थन में सपा ने भी प्रदर्शन किया। 
Farmers Protests Bharat Bandh Live Update Police Alert In Braj
ढोलना इलाके में पुलिस बल की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही। ढोलना इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कासगंज शहर में पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहे। 
Farmers Protests Bharat Bandh Live Update Police Alert In Braj
फिरोजाबाद में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भारत बंद के दौरान शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान नेता विजेन्द्र सिंह टाइगर को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं पर पुलिस की नजर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protests Bharat Bandh Live Update Police Alert In Braj
फिरोजाबाद मंडी में दुकान खुलने पर सब्जी लेने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सब्जी मंडी में कुछ दुकानें खुलीं और लोग सुबह सब्जी खरीदने निकले। मंडी समिति बंद रही, गलियों में सब्जी के ठेल नहीं आईं।
विज्ञापन
Farmers Protests Bharat Bandh Live Update Police Alert In Braj
किसान नेताओं को आवास पर पुलिस ने किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारत बंद के समर्थन की घोषणा के बाद किसान नेता रामवीर चौधरी और सौरभ चौधरी को नगला हवेली स्थित उनके आवास पर आगरा पुलिस अधिकारियों ने नजर बंद कर दिया। मंगलवार तड़के ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई। किसान नेताओं के समर्थकों को प्रदर्शन करने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से किसान नेताओं की बहस भी हुई, स्थानीय लोगों ने नारेबाजी भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed