{"_id":"5fcf93378ebc3ecfcb6e28d6","slug":"bharat-bandh-farmers-protest-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Bandh: मथुरा में सपा एमएलसी समेत कई गिरफ्तार, किसानों ने एक्सप्रेसवे पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Bandh: मथुरा में सपा एमएलसी समेत कई गिरफ्तार, किसानों ने एक्सप्रेसवे पर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा जिले में किसानों के भारत बंद का असर मिला-जुला रहा। कुछ बाजार बंद रहे, कुछ नियमित रूप से खुले रहें। बाजना में सर्वदलीय किसान कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान समिति अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च निकालने पहुंचे। वहां पुलिस की किसानों से झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक्सप्रेसवे पर जाम भी लगाया। जाबरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी संजय लाठर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया।
2 of 5
किसानों ने किया पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
बाजना में सैकड़ों किसानों ने करीब एक घंटे तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होता रहा। इसके बाद किसानों ने जाम लगा दिया। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद और इंस्पेक्टर नौहझील लोकेश भाटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन की अपील पर किसानों ने जाम खोला। प्रदर्शन में संजीव, सुधीर प्रधान, विजयपाल सिंह, मास्टर रोशन सिंह, मनीष जिंदल, जयवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।
3 of 5
सपा एमएलसी संजय लाठर समेत कई सपाई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक सपाई जनपद भर से गिरफ्तार किए गए। सपा के एमएलसी संजय लाठर ने इसे सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा बताते हुए किसानों का समर्थन का एलान किया है। समाजवादी पार्टी ने एमएलसी डॉ संजय लाठर के नेतृत्व में जाबरा से मांट तक पैदल मार्च किया। सपा कार्यकर्ता किसान बचाओ देश बचाओ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तभी पहुंची पुलिस ने संजय लाठर और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जगह-जगह पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छाता में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। एसपीआरए, एसडीएम छाता, सीओ छाता, कोतवाल छाता ने सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन, ध्रुव पांचाल, शिव कुमार यादव, राम बाबू पंडा, तुलसीराम धनगर, राघवेंद्र ठाकुर, लोकेश चौधरी, डॉ. साधना शर्मा, सीमा करण आदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मथुरा पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। बाद में टोल फ्री कर वाहनों को निकाला। सैकड़ों किसानों ने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रोड को चक्का जाम किया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को ही जाने दिया। भाकियू टिकैत गुट के मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर, नरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सोनवीर सिंह समेत कई कार्यकर्ता आदि रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।