आगरा ब्लॉक अकोला की ग्राम पंचायत मनकेड़ा में स्नातक के छात्र रजत चाहर को सांप ने पिछले 10 दिनों में पांच बार डंसा है। परिवार सहित गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है। हर कोई रजत के परिजनों से मिलने पहुंच रहा है और रजत का हाल-चाल जान रहा है। आखिर इस रहस्यमई घटना के पीछे क्या कारण है? ये तो किसी की समझ में नहीं आ रहा, लेकिन फ़िलहाल दहशत की वजह से परिवार गंगा मैया की शरण पहुंच गया है।
आखरी बार रजत को सांप ने 14 सितंबर को डसा था, जिसके बाद पीड़ित परिवार अपने कुल गुरु से मिला। परिवार को बताया गया कि उनके बेटे पर पितृ दोष है, जिसकी वजह से उनके सामने यह समस्या बनी हुई है। गंगा स्नान करें तो इस परेशानी से निजात मिल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवार सोरों जी घाट और मां गंगा के चरणो में अपने लाडले रजत के जीवन को बचाने के लिए स्नान करने के लिए पहुंच गया। रजत के साथ उसके दादा कुंवर सेन चाहर, सोबरन सिंह, राजेंद्र सिंह, मांगेलाल, शिवकुमार कुलदीप सिंह, अजीत चाहर भी हैं।
2 of 5
रजत परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें मनकेड़ा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। रजत को सांप डसने की चर्चा आसपास गांवों तक पहुंच चुकी है। परिवार उसका लगातार इलाज करा रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उसे राहत है, लेकिन डर बना हुआ है। रजत के पिता राम कुमार चाहर ने बताया कि बेटे के बाएं पैर में ही सांप बार-बार डस रहा है।
3 of 5
दहशत में परिवार
- फोटो : अमर उजाला
राम कुमार चाहर ने बताया कि 6 सितंबर को रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डस लिया। रजत चिल्लाया, उसने सांप को भागते देखा। देसी इलाज कराते हुए दवा दे दी। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां बताया गया कि सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया।
4 of 5
सांप काटे का निशान दिखाता रजत
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि इसी बीच 8 सितंबर की शाम रजत घर के बाहर बाथरूम में पहुंचा तो उसी जगह सांप ने फिर डस लिया। इलाज के लिए आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव मुबारकपुर लेकर पहुंचे। वहां बाईगिरों से इलाज कराया।
5 of 5
सांप के काटने के निशान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में, 13 सितंबर को बाथरूम में डस लिया। युवक का इलाज बाईगिरों से इलाज कराया जा रहा है। पिता ने बताया कि देर रात 14 सितंबर को भी बेटे को जूते पहनने वाली जगह सांप ने डसा। हालांकि उसका स्वास्थ्य ठीक है।