आगरा के मलपुरा में पथौली नहर पर हुई दो बसों की भिड़ंत में चश्मदीदों ने घटना की भयावहता बयां की। घायलों को हर वो लम्हा याद है जिसने भगवान के दर पर ले जा रहे उनके सफर को हास्पिटल पर लाकर खत्म कर दिया।
2 of 7
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आगरा में एसएन मेडिकल कालेज लाए गए घायलों ने बताया कि उनकी बस से 52 लोग राजस्थान के गोगाजी मंदिर जाने के लिए निकले थे। गुरुवार शाम चार बजे बस औरेया से चली।
3 of 7
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
रात में करीब 12 बजे आगरा आकर ड्राइवर ने बस को रोका और सभी यात्रियों ने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद हम लोग फिर से बस में सवार हुए और अब सफर राजस्थान पहुंच कर ही पूरा होने की सोचकर अधिकतर लोग सो गए।
सभी यात्री नींद में ही थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और बस में चीख पुकार मच गई। सभी यात्री बस से उतरकर एक दूसरे को बचाने में लग गए।
5 of 7
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का कहना है कि राजस्थान रोडवेज का बस चालक नशे में था और उसका परिचालक सो रहा था। रोडवेज बस उनकी बस की तरफ आई और हादसा हो गया।