फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज की होली: नंदगांव ने स्वीकार किया लठामार होली का न्योता, बरसाना में बरसे लड्डू

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lathamar Holi Invitation Reached in Barsana
बरसाना और नंदगांव में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए सोमवार को राधारानी के महल (बरसाना) से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंच गईं। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया है। इसकी खबर बरसाना पहुंची तो राधारानी के गांव में उल्लास छा गया। खुशी मनाते हुए राधारानी मंदिर में कई कुंतल लड्डू लुटाए गए। प्रसाद रूपी इन लड्डूओं पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। 
Lathamar Holi Invitation Reached in Barsana
नंदगांव में पहुंचा होली का न्योता - फोटो : अमर उजाला
 बरसाना में 23 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीजी महल से बाकायदा राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचती हैं। निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाता है। नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव में स्थानीय ग्वाल और राधारानी की सखियां होली के रसियाओं पर लोकनृत्य करते हैं। इसके बाद सखियों को आदर सत्कार के साथ विदा किया जाता है। 
 
Lathamar Holi Invitation Reached in Barsana
नंदगांव में रंगोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार करने की बात सुनाती हैं तो माहौल खुशनुमा हो जाता है। पांडे लीला के बाद सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इस लड्डू होली को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य भी मानते हैं। सुबह फाग आमंत्रण के बाद शाम को लड्डू होली होती है। बरसाना से होली का न्योता आने की सूचना नंदभवन से हेला (आवाज) लगाकर नंदगांव वालों को दी जाती है। निमंत्रण के बाद सब होली खेलने बरसाना जाने की तैयारी करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lathamar Holi Invitation Reached in Barsana
नंदगांव पहुंचा होली का न्योता - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के नंदभवन में गोस्वामी समाज के मधुर पद गायन के बीच यह लीला श्रद्धालुओं को लुभाती है। शाम को बरसाना के लाडली जी मंदिर में पांडे लीला होती है। यह पंडा बरसाना पहुंचकर सूचना देता है कि कृष्ण सखाओं के साथ अगले दिन नवमी को होली खेलने बरसाना आएंगे। इस पांडे का लड्डुओं से स्वागत किया जाता है। कई क्विंटल लड्डू इस मौके पर लाकर लुटाए जाते हैं।
 
विज्ञापन
Lathamar Holi Invitation Reached in Barsana
लड्डू होली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लठामार होली की द्वितीय चौपाई निकलेगी
प्रिया-प्रीतम की लठामार होली की द्वितीय चौपाई कुछ ही देर में निकलेगी। चौपाई राधारानी मंदिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली जाएगी। 

10 कुंतल लड्डू बनाएं 
लड्डू होली के लिए लड्डू तैयार हैं। ऑर्डर कस्बे के बबलू महंत को मिला है। बताया कि इस बार होली पर 10 कुंतल लड्डू बनाए गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed