फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad News: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर के डर से परिवार की महिलाओं ने थाना घेरा

Wed, 21 Dec 2022 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
police arrested main accused of advocate murder case in firozabad
मुख्य आरोपी धर्म सागर, अधिवक्ता शिव शंकर दुबे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्म सागर को पुलिस ने बुधवार सुबह नगला मोती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस के साथ उसकी निजी कार भी पुलिस ने बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं आरोपी की मां ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आईजी आगरा के नाम ज्ञापन कोतवाल उत्तर को दिया है। उन्होंने बेटे और धेवते को अधिवक्ता हत्याकांड में गलत फंसाने की बात कही है। उनका कहना है कि सुबह 11 बजे तक दोनों लोग भीम नगर में ही थे। आरोपी के परिवार की महिलाओं ने एनकाउंटर के डर से थाने का घेराव भी किया। 



दक्षिण थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की हत्याकांड में धर्म सागर और उसका भांजा राज कपूर मुख्य आरोपी है। राज कपूर को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी धर्म सागर को बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर नगला मोती के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कार से शहर के बाहर भागने की फिराक में था। तभी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है। 

police arrested main accused of advocate murder case in firozabad
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

19 दिसंबर को अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई ने धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य तीसरे आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है। धर्म सागर तीसरे आरोपी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सका था। थानाध्यक्ष ने कहा कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 

police arrested main accused of advocate murder case in firozabad
थाना दक्षिण में आरोपी के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी धर्म सागर की गिरफ्तारी की सूचना पर आरोपी के परिवार की महिलाओं ने बुधवार सुबह दक्षिण थाने का घेराव कर लिया। महिलाओं ने थाने में घुसने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। महिलाओं का कहना था कि पुलिस धर्म सागर सागर का एनकांउटर कर सकती है। इसलिए पुलिस धर्म सागर से उन्हें मिलने नहीं दे रही। मामला बढ़ता देख कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आक्रोशित महिलाओं को समझाकर शांत करा दिया। तब कहीं जाकर महिलाएं थाने से घर लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested main accused of advocate murder case in firozabad
पुलिस की गाड़ी में जैकेट से मुंह छिपाए बैठा आरोपी धर्म सागर - फोटो : अमर उजाला
थाने का घेराव किए जाने के दौरान धर्म सागर की मां शाखा देवी ने आईजी आगरा के नाम एक ज्ञापन कोतवाल उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा को दिया गया। जिसमें कहा गया है कि धर्म सागर और राज कपूर को अधिवक्ता हत्याकांड में गलत फंसाया जा रहा है। 19 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे करीब हुई। हत्या के समय से पहले सुहाग नगर सेक्टर एक में पार्क में दोनों टहल रहे थे, जो पार्क के सामने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। 
विज्ञापन
police arrested main accused of advocate murder case in firozabad
आरोपी राज कपूर को पुलिस भेज चुकी है जेल - फोटो : अमर उजाला
शाखा देवी ने बताया कि धर्म सागर और राज कपूर करीब सवा आठ बजे पार्क से निकलकर महावीर नगर गली नंबर चार से होते हुए मोहल्ला भीम नगर पहुंचे। इस बीच कई लोगों से उन दोनों की बातचीत भी हुई। नौ बजे घर पहुंचने के साथ ही खाना खाया। इसके साथ ही महावीर नगर निवासी दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद को लेकर पंचायत कराकर समझौता भी कराया गया था। चौकी प्रभारी को फोन पर समझौता कराने की जानकारी भी दी गई। दोपहर 11 बजे तक दोनों लोग भीमनगर में मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed