तस्वीरें : दिनभर जाम रहने वाले चौराहों पर यूं सरपट दौड़ने लगे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना किनारा मार्ग और बेलनगंज में भी अतिक्रमण हटवाया गया। नतीजा यह रहा कि दिनभर जाम रहने वाले बिजली घर जैसे चौराहों पर भी वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। 12 बजे से थाना एत्माद्दौला पुलिस और नगर निगम की टीम ने रामबाग से अभियान की शुरुआत की। पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद रही।
पुलिस ने पहले चेतावनी दी। इस पर ज्यादातर लोगों ने अतिक्रमण हटा दिया, जिन लोगों ने विरोध किया, पुलिस ने उनका सामान जब्त कर लिया। टेढ़ी बगिया पर सब्जी मंडी को हटवा दिया गया।
कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर सड़क पर लगीं कपड़े की ठेल भी हटवा दी गईं। पांच घंटे तक चली कार्रवाई में अतिक्रमण हटने के बाद पूरा रास्ता साफ हो गया। वहीं यमुना किनारा मार्ग, जीवनी मंडी, हाथी घाट, बेलनगंज, कचहरी घाट से भी सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
कालिंदी विहार में सौ फुटा रोड पर मेडिकल स्टोर की दुकान के बाहर अतिक्रमण किया गया था। पुलिस ने उसे हटाने का प्रयास किया। इस पर दुकानदार के पड़ोसी युवक ने विरोध किया। वह पुलिस से भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान दुकानदार नाले में गिरकर घायल हो गया।
पुलिस ने रामबाग से टेढ़ी बगिया तक 35 स्थायी और 177 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। साथ ही 3500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। टेढ़ी बगिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। दुकान से सामान हटाने पर महिलाओं ने जेसीबी पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिलाओं खदेड़ दिया।
- यह अभियान पूरे जिले के चौराहों को अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए है। इसके तहत रोज कार्रवाई की जाएगी
अमित पाठक, एसएसपी