फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन शक्ति: मथुरा में 11 साल की थानेदार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों ने किया सैल्यूट

Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
eight class student Arzoo Saxena take charge ok police officer for one day in mathura
थानेदार की कुर्सी पर बैठी छात्रा आरजू - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर शुक्रवार को ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आठवीं की छात्रा आरजू सक्सेना ने एक दिन के लिए थाना गोविंद नगर का चार्ज संभाला। कार्यवाहक थाना प्रभारी के रूप में आरजू ने कई मामले निपटाए। इस दौरान आरजू ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया।

eight class student Arzoo Saxena take charge ok police officer for one day in mathura
थाने का निरीक्षण करती एक दिन की थानेदार आरजू - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने हर जिले के एक-एक थाने में एक दिन के लिए छात्राओं को थानेदार बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आरजू को कार्यवाहक थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। 11 वर्षीय आरजू सक्सेना महाविद्या कालोनी निवासी राजेन्द्र सक्सेना की पुत्री है। 
eight class student Arzoo Saxena take charge ok police officer for one day in mathura
थाने का निरीक्षण करती एक दिन की थानेदार आरजू - फोटो : अमर उजाला
आरजू ने सुबह 10 बजे कार्यवाहक थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। कुछ देर बाद महिला शिल्पी गोला निवासी महाविद्या कालोनी का पर्स खोने संबंधी शिकायत आई। बरामद पर्स आरजू ने महिला को सौंपा। इसके अलावा कई और शिकायतों का सुना। इसके बाद क्षेत्र में भ्रमण कर मिशन शक्ति अभियान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
eight class student Arzoo Saxena take charge ok police officer for one day in mathura
एक की थानेदार आरजू - फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक थाना प्रभारी आरजू ने बताया कि वह ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रीलंका जा चुकी है। भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा है। थानाध्यक्ष बनने पर बहुत अच्छा लगा। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरजू ने पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। 
विज्ञापन
eight class student Arzoo Saxena take charge ok police officer for one day in mathura
पुलिस की गाड़ी में बैठी एक दिन की थानेदार आरजू - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को यह संदेश देना है कि पुलिस उनकी मदद के लिए है। वह पुलिस से घबराएं नहीं। पुलिस कैसे काम करती है? यह अनुभव करके आरजू अपने साथ की छात्राओं को बताएं। जहां भी जाएं उनका मनोबल बढ़ाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed