फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Pooja: ब्रज में यमुना घाटों पर बिखरी छठ की छटा, देखें लोक आस्था के महापर्व की तस्वीरें

Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 worship at yamuna ghats in agra mathura
छठ पूजा 2020 - फोटो : अमर उजाला

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन छठ मैया और सूर्य देव की उपासना की गई। आगरा और मथुरा में यमुना के सभी घाटों के साथ घरों और पार्क में कुंड बनाकर पूजन किया गया। यमुना में डुबकी लगाई और अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठ मैया के गीत ‘नारियल, केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार, सुनिहा अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार’ ‘घाट सजउली मनोहर, मइया तोरा भक्ति अपार, लिहिएं अरग हे मइया, दिहीं आशीष हजार’ आदि गीत गाए। शनिवार सुबह श्रद्धालु उदयाचलगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद इस महापर्व का समापन हो जाएगा। 

Chhath Pooja 2020 worship at yamuna ghats in agra mathura
व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शुक्रवार को शाम होते ही श्रद्धालु ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू मूली आदि की टोकरी और गन्ना लेकर बल्केश्वर, रामबाग, दशहरा घाट, हाथी घाट, कैलाश घाट पर श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे। घाट के किनारे वेदी बनाकर विधिविधान से पूजा की। पानी में खड़ी होकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सूर्य देव व छठ मैया से पुत्र की प्राप्ति, पति व पुत्र के दीर्घायु, परिवार में सुख-शांति की कामना की। पूजन के बाद ढोल-नगाड़े की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। घरवालों ने व्रतियों की सेवा की। 

Chhath Pooja 2020 worship at yamuna ghats in agra mathura
यमुना घाट पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव को पहला अर्घ्य देने के बाद आगरा के बल्केश्वर, रामबाग घाट पर यमुना मैया की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लिया और यमुना मैया के जयकारे लगाए। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति की ओर से बल्केश्वर घाट पर श्रद्धालुओं को मास्क बांटे गए। मथुरा और वृंदावन में भी यमुना घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े। शनिवार सुबह श्रद्धालु उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। घर पहुंचकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 worship at yamuna ghats in agra mathura
व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा की श्रद्धालु लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह छठ मैया का व्रत 25 वर्षों से रख रही हैं। मैया ने धन-दौलत और परिवार सब कुछ दिया है। छठ पूजा करके मन को शांति मिलती है। नीलू धाकरे ने कहा कि छठ मैया की पूजा और भक्ति से शक्ति मिलती है। व्रती 36 घंटे का निर्जल व्रत गीत गाते, प्रसाद बनाते बिता देती है। कठिन व्रत भी उन्हें आसान लगता है। ऊषा देवी ने कहा कि छठ मैया सबकी मुरादें पूरी करती हैं। उनकी कृपा से आज परिवार में कोई कमी नहीं है। सुख-शांति भी है। वर्ष भर इस पर्व का इंतजार रहता है। 
विज्ञापन
Chhath Pooja 2020 worship at yamuna ghats in agra mathura
मथुरा में यमुना घाट पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। लोगों ने घरों में और मोहल्ले में पूजा की। घाट पर पहुंचने वाले लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा गया। हालांकि फिर भी कुछ लोग बिना मास्क के नजर आए। यमुना घाटों पर पुलिस भी तैनात रही। शनिवार सुबह के लिए यमुना घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed