फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2022: ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ, तीन घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश

Sun, 10 Jul 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Eid Ul Adha 2022 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल की शाही मस्जिद में रविवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सुहाना मौसम और निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।



ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। 

Eid Ul Adha 2022 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
ताजमहल में नमाजी और पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बकरीद के अवसर पर ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। सुबह-सुबह बारिश होने के कारण मौसम भी सुहाना हो गया। इसके कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था। 
Eid Ul Adha 2022 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
नमाज के बाद गले मिलते दो बच्चे - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ पहुंचे कई नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर शाही मस्जिद में नमाज अदा की। खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Adha 2022 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ईदगाह पर सुबह सात बजे, जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, अकबरी मस्जिद में आठ बजे, ताजमहल की शाही मस्जिद में 8.45 बजे और शाही मस्जिद लोहामंडी में सुबह नौ बजे नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
Eid Ul Adha 2022 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
फतेहपुर सीकरी में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में भी शांति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed