फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पांच किमी तक धमाके की आवाज और आसमान तक उठता धुएं का गुबार,चाचा-भतीजे जिंदा जले; आग बुझाने में छूटे पसीने

Sun, 04 Oct 2026 02:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 04 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों वाहन आग के गोले बन गए। डंपर का चालक और क्लीनर अंदर फंसे रह गए। दोनों की जिंदा ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Dumper and container catch fire after collision on Agra-Aligarh National Highway; uncle and nephew burnt alive
Dumper and container - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलीगढ़ हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर के बाद दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग से आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। वाहनों की टक्कर और इसके बाद हुए धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक ग्रामीणों ने सुनी। इससे लोग सहम उठे थे।


आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात ठप होने के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहनों को गांवों के छोटे रास्तों से निकाला गया। 

सादाबाद से आगरा की ओर आने वाले वाहन नगला नीम गांव के रास्ते खंदौली पहुंचे। वहीं, आगरा से सादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को गढ़ी नैनसुख गांव के रास्ते से निकाला गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Dumper and container catch fire after collision on Agra-Aligarh National Highway; uncle and nephew burnt alive
डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डंपर मालिक के कारण असमंजस में परिजन
डंपर मालिक धौलपुर निवासी निरंजन शर्मा ने वाहन के चालक का नाम राजकुमार बताकर उसके गाड़ी से कूदकर भागने का दावा कर दिया। पुलिस को दोनों शव स्टेयरिंग के पास मिले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर से किसी के बाहर निकलने की कोई आशंका पुलिस को नहीं है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि डंपर में दो लोगों के ही सवार होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। असमंजस दूर करने को डीएनए जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
 
Dumper and container catch fire after collision on Agra-Aligarh National Highway; uncle and nephew burnt alive
डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डंपर चालक की झपकी से हादसे की आशंका
कंटेनर चालक शिवा ने बताया कि संभवतः डंपर के चालक को झपकी आई और डंपर अनियंत्रित हो गया। खतरा भांपते हुए उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और कंटेनर को क्लीनर साइड की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वह गेट खेलकर बाहर कूद गए। डंपर ने कंटेनर की ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में तेज धमाके हुए और आग लग गई। हादसे के दौरान सादाबाद मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से नगला जालिम, खंदौली लौट रहे सुमित (23) और शीटू (24) भी चपेट में आ गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और सब्जी बेचने का काम करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dumper and container catch fire after collision on Agra-Aligarh National Highway; uncle and nephew burnt alive
डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, हादसे में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंटेनर के अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रहे बाइक सवार उससे टकरा गए। टक्कर के बाद सुमित बाइक समेत कंटेनर के नीचे फंस गया। शीटू ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और एक अन्य ग्रामीण की सहायता से उसे अपने कंधे पर रखकर घटनास्थल से दूर ले गया। समय रहते अगर शीटू सुमित को बाहर नहीं निकालता तो आग की लपटों के बीच वह भी फंस जाता। दोनों सादाबाद से सब्जी लाकर आगरा बोदला मंडी में बेचते हैं। हादसे में दोनों घायल हो गए और उनकी बाइक भी पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
Dumper and container catch fire after collision on Agra-Aligarh National Highway; uncle and nephew burnt alive
डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर भिड़ंत के बाद डंपर-कंटेनर में लगी आग, चाचा-भतीजे जिंदा जले
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों वाहन आग के गोले बन गए। डंपर का चालक और क्लीनर अंदर फंसे रह गए। दोनों की जिंदा ही जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान सादाबाद मंडी से सब्जी खरीद कर लौट रहे बाइक सवार भी चपेट में आ गए। बाइक का चालक कंटेनर के नीचे बाइक समेत फंस गया। उसके साथी ने जान जोखिम में डालकर उसे निकाला। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed