फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सपायर दवा के 'काला कारोबार' का खुलासा, बिक्री के लिए फलों की पेटियों में होती थी सप्लाई

Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drug department team raid on drug firm in agra
आगरा: गोदाम से बरामद एक्सपायर दवाएं - फोटो : अमर उजाला

दवाओं की तस्करी में कुख्यात आगरा गैंग के बाद ताजनगरी में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। यहां की एक फर्म में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा पैकिंग कर बेचा जा रहा था। इन दवाओं को पहले किलो के हिसाब से खरीदा जाता था। इसके बाद दोबारा पैकिंग कर फलों की पेटियों में भरकर दूसरे जिलों में सप्लाई की जाती थी। सोमवार को चार मंडलों के आठ औषधि निरीक्षकों ने आगरा में कई ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

Drug department team raid on drug firm in agra
दवाइयों की जांच करती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

शहर के आवास विकास सेक्टर-12 स्थित सत्यम प्लाजा में चल रही फर्म राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर्स में एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा पैकिंग कर बेचा जा रहा था। औषधि विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर को फर्म पर छापा मारा तो इस काले कारनामे का खुलासा हुआ। फर्म से भारी मात्रा में दवाइयां, रैपर, पैकिंग मशीनें बरामद की गई हैं। फर्म मालिक दोनों भाई प्रदीप राजौरा और धीरज राजौरा को हिरासत में ले लिया गया है। 

Drug department team raid on drug firm in agra
आगरा: फल की पेटी में रखी दवाएं - फोटो : अमर उजाला

राजौरा बंधुओं की फर्म से दवाइयों को अनार की पेटियों में पैक करके भेजा जा रहा था। पैकिंग मशीन के साथ ही यहां पर अनार, आम की खाली पेटियां मिली हैं। इन पर अनार, आम के चित्र बने हैं और गिफ्ट पैक लिखा है। आशंका है कि यहां से बगैर बिल के भी दवाइयां बेची जा रही थीं। जीएसटी विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drug department team raid on drug firm in agra
आगरा: गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले तस्करी और नशे की दवाइयों के मामले में बगैर बिल के बिक्री का खुलासा हो चुका है। एक  फर्म का लाइसेंस भी निरस्त किया जा चुका है। कमला नगर में दवा तस्कर पंकज गुप्ता के गोदाम में मिली दवाइयों के साथ चने और आटे की बोरियां मिली थीं। तब यह खुलासा हुआ था कि आटे और चने की बोरियों के बीच रखकर दवाइयों को पंजाब, हरियाणा  सहित आठ राज्यों में बेचा जाता था। ऐसा जीएसटी चोरी के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Drug department team raid on drug firm in agra
आगरा: दवाइयों की जांच करतीं औषधि निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
आगरा से मथुरा पहुंची टीम
1. आगरा गैंग के कारनामों की जांच के दौरान औषधि विभाग को राजौरा बंधुओं की फर्म का पता चला।
2. राजौरा बंधुओं की फर्म की जांच में यहां एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को दोबारा पैक करके बेचे जाने की जानकारी मिली।
3. पूछताछ में पता चला कि राजौरा बंधु मथुरा के सौरभ शर्मा की फैक्टरी से दवाइयां खरीदते हैं।
4. इस पर एक टीम ने मथुरा पहुंचकर फैक्टरी में छापा मारा।
5. राजौरा बंधुओं से जगदीशपुरा और सौरभ शर्मा से सिकंदरा थाना में पूछताछ की जा रही है।
(जैसा औषधि निरीक्षक नरेश मोहन ने बताया)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed