फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ मेला बैठक: तीर्थनगरी में यमुना के तट पर बसने लगा संतों का कुंभ नगर, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
saints tents are set up at Kumbh Mela in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: मेला क्षेत्र में लगे शिविर - फोटो : अमर उजाला

राधाकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में यमुना नदी के तट पर संतों का कुंभ नगर बसने लगा है। संत-महात्माओं के साथ भागवताचार्य और सामाजिक संस्थाओं ने अपने-अपने टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे मेला क्षेत्र में आभा देखते ही बन रही है। बता दें कि तीर्थनगरी में 16 फरवरी से 25 मार्च तक वृंदावन कुंभ मेला बैठक का आयोजन होगा। इसमें देशभर से हजारों साधु-संत और श्रद्धालु जुटेंगे। 

saints tents are set up at Kumbh Mela in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में लगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पहले वृंदावन में यमुना के तट पर आरंभ होने जा रहे कुंभ मेला बैठक के लिए संतों का कुंभ नगर अब अपने स्वरूप में आने लगा है। 56 एकड़ क्षेत्र में फैले इस नगर में आस्था की अद्भुत आभा देखने को मिल रही है। संतों के साथ यहां सामाजिक संस्थाएं, वृंदावन के मंदिर और आचार्य, भागवताचार्य अपने शिविरों को सजाने लगे हैं। खालसाओं के लिए आवंटित जमीन में शिविरों का लगना भी आरंभ हो गया है। 
saints tents are set up at Kumbh Mela in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: भूमि का आवंटन करते संत - फोटो : अमर उजाला
करीब 100 से अधिक प्लॉट संतों के हवाले किए गए हैं, जिनका आवंटन भी उनके ही द्वारा किया जा रहा है, जबकि बाकी करीब 50 प्लॉट अन्य के लिए हैं। प्रत्येक 12 साल बाद आयोजित होने वाले इस कुंभ मेला बैठक की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की निगाह है। इसके शुरू होने से पहले ही वृंदावन और संतों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
saints tents are set up at Kumbh Mela in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: मेला क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं
- दो पांटून पुल
- एक पक्का और चार अस्थाई घाट
- करीब सात किलोमीटर लंबी सड़कें
- प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट
- प्रत्येक शिविर के लिए गंगाजल, सीवर और बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
saints tents are set up at Kumbh Mela in Vrindavan
वृंदावन कुंभ मेला 2021: मेला क्षेत्र में लगे शिविर - फोटो : अमर उजाला
जगह की तलाश में सीताराम दास
कोलकाता से वृंदावन आए सीताराम दास कुंभ मेला क्षेत्र में रहने के लिए जमीन की तलाश में हैं। उनका शिविर प्रशासन ने उखाड़ दिया है। वह कहते हैं कि कहीं तो उन्हें रहने के लिए स्थान मिल जाए। इसके बाद हरिद्वार कुंभ जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed