फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrongful act with  three-month-old innocent in Mainpuri

हैवानियत की हद पार: तीन महीने की मासूम से दरिंदगी, खिलाने के बहाने घर से ले गया था युवक; हालत गंभीर

Wed, 02 Sep 2026 08:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 08:03 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में हैवानियत का मामला सामने आया है। एक युवक ने तीन महीने की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Wrongful act with  three-month-old innocent in Mainpuri
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार रात तीन माह की बच्ची से गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की। बच्ची के लगातार रोने और निजी अंगों से खून निकलने पर माता-पिता आनन-फानन सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई सैफई रेफर कर दिया जहां मासूम का इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कन्हैया (32) की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को वह घर पर ही थे। पत्नी खाना बना रही थी। उनकी तीन माह की बेटी चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच कन्हैया उनके घर आया और बच्ची को खिलाने लगा। वह उसे खिलाते हुए बाहर ले गया और फिर किसी सुनसान जगह पर दरिंदगी की। करीब 30 मिनट बाद आरोपी बच्ची को वापस लाया तो वह काफी रो रही थी।
विज्ञापन


आरोपी बच्ची को चुपचाप चारपाई पर छोड़कर चला गया। मां ने जब बच्ची को बुरी तरह रोते देखा तो चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हो रही थी। तभी मां की नजर बच्ची के निजी अंगों से निकल रहे खून पर पड़ी, जिसे देख उसके होश उड़ गए। माता-पिता को समझते देर नहीं लगी कि बच्ची के साथ आरोपी ने गलत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी कन्हैया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। -रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ, भोगांव



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed