फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. सुब्बैया तीसरी बार बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेएनयू की निधि के सिर महामंत्री का ताज

Sat, 23 Nov 2019 01:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Dr S Subbaiah elected National President of ABVP
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया, महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

डॉ. एस. सुब्बैया को एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा कॉलेज के मैदान में चल रहे एबीवीपी के अधिवेशन में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुब्बैया के नाम की घोषणा की गई है। वहीं जेएनयू छात्रा निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 

Dr S Subbaiah elected National President of ABVP
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया - फोटो : अमर उजाला

आगरा कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को एबीवीपी का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुरू हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने विचार रखे। 

Dr S Subbaiah elected National President of ABVP
एबीवीपी की निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन एबीवीपी के अधिवेशन की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की घोषणा की गई। डॉ. एस. सुब्बैया तीसरी बार एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सुबैय्या कैंसर विशेषज्ञ हैं। वहीं निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। निधि त्रिपाठी के नाम की घोषणा होते ही जश्न शुरू हो गया। निधि जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr S Subbaiah elected National President of ABVP
एबीवीपी की निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा, मैं संगठन के अधिवेशन में सबसे अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाती थी, आज आप सभी के सामने हूं। संगठन में मुझे देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया है। मैं छात्राओं से कहना चाहूंगी कि नामुनकिन कुछ भी नहीं है, कोई भी चीज किसी भी किसी के लिए भी असंभव नहीं है। सतत प्रयास करते रहें। युवा पीढ़ी और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज और राष्ट्र की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।'

विज्ञापन
Dr S Subbaiah elected National President of ABVP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

एबीवीपी के अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया। वो 25 नवंबर को एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वो दो घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार का वितरण करेंगे। साथ ही विद्यार्थी परिषद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed