फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आगरा या अग्रवन' की बहस के बीच एबीवीपी ने लगाई यह तस्वीर, दो प्रमुख शहरों के नाम 'बदले'

Sat, 23 Nov 2019 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
ABVP renamed aligarh and firozabad on poster in exhibition
एबीवीपी के ब्रज प्रांत की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा का नाम पहले अग्रवन होने या न होने पर चल रही बहस के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आगरा कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी के बाहर ब्रज प्रांत के जो जिले दिखाए हैं, उनमें अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और फिरोजाबाद को चंदनगर लिखा है। 

ABVP renamed aligarh and firozabad on poster in exhibition
अलीगढ़ का प्रतीक ताला, फिरोजाबाद की प्रतीक चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
चित्र में जिलों को पेड़ की टहनियों के जरिये प्रदर्शित किया है। जिलों के नाम के साथ उनकी प्रमुख पहचान का चित्र लगाया है। ताजमहल के आगे आगरा नाम है। अन्य जिलों के नाम बदले हुए नहीं है। इनमें मथुरा, मैनपुरी, बरेली, हाथरस, बदायूं और पीलीभीत के भी नाम हैं।
ABVP renamed aligarh and firozabad on poster in exhibition
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते महापौर नवीन जैन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से शुरू हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल (आगरा कॉलेज मैदान) में आगरा के शहीद कौशल रावत के नाम पर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर नवीन जैन, तपन ग्रुप के सुरेश चंद्र गर्ग, एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP renamed aligarh and firozabad on poster in exhibition
प्रदर्शनी में बांकेबिहारी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में ब्रज की छटा बिखरी है। प्रवेश करते ही बांके बिहारी का दरबार सजा हुआ है। फूलों की रंगोली बनाई गई है। मटकी, मोरपंख, बांसुरी, माखन प्रदर्शित किया गया है। 
विज्ञापन
ABVP renamed aligarh and firozabad on poster in exhibition
महापुरुषों की तस्वीरें देखतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जन्म जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर उनसे जुड़ी जानकारियों और चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के साथ विंग कमांडर अभिनंदन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed