फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दोहरे हत्याकांड को देखकर कांप उठे लोग, सीसीटीवी से पुलिस को मिले अहम सुराग

Fri, 09 Aug 2019 08:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
double murder in firozabad Police Search Cctv for Arrest Criminal
शिवदेवी गुप्ता और रानी गुप्ता के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नया रसूलपुर गली नंबर चार में जिस मकान में सास बहू की हत्या की गई है घटना स्थल का मंजर देख लोग कांप उठे। मकान के प्रवेश गेट के पास बने जीने से लेकर कमरे तक खून बह रहा था। वृद्धा शिव देवी गुप्ता का शव आंगन में पड़ा था। वृद्धा की हत्या मकान की ऊपर की मंजिल पर की गई थी हत्यारे ऊपर की मंजिल से नीचे तक वृद्धा के शव को घसीटते हुए लाए थे और नीचे आंगन में वृद्धा का शव डाल दिया था। वृद्धा की पुत्रवधू रानी गुप्ता का शव कमरे के अंदर पड़ा था। कमरे से लेकर आंगन तक और आंगन से लेकर ऊपर जाने वाली सीढ़ियों तक खून ही खून बह रहा था। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।
double murder in firozabad Police Search Cctv for Arrest Criminal
आसपास के मकानों के वाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकार्डिंग चेक कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में एक ही व्यक्ति अंदर जाते और बाहर निकलते दिख रहा है। लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे आशंका है कि एक अपराधी का काम नहीं, संख्या अधिक रही होगी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में लूट मानते हुए शक की सुई उस कारपेंटर पर टिका दी है जो छह अगस्त को ही महिला रानी गुप्ता द्वारा खोले गए ब्यूटी पार्लर के फर्नीचर का काम पूरा करके गया है। क्योंकि कारपेंटर को सभी पहचानते थे इस लिए उसने हत्या कर दी। कारपेंटर पर अभी सिर्फ शक ही जताया जा रहा है पुलिस दावे के साथ कुछ नहीं कह रही है।
double murder in firozabad Police Search Cctv for Arrest Criminal
डा.एल के गुप्ता को सभालते सीएमएस डा. आर के पाण्डे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीम जब मकान की ऊपर की मंजिल की ओर गई तो झीने में खून बिखरा था। आशंका है कि वृद्धा का गला काटने के बाद शव को हत्यारा खींचकर नीचे लाया था ताकि जीवित होने पर शोर न मचा सके। वहीं महिला रानी देवी की हत्या नीचे कमरे में की गई। महिला के शव के पास में पर्स रखा था उसमें से कोई सामान नहीं गया। इसके ही साथ ऊपरी मंजिल के साथ नीचे की मंजिल में रखी अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि लूटपाट की कोशिश की होगी। पुलिस को रानी के शव के पास सोने की चूड़ी, हथौड़ा के साथ ही कुछ अन्य सामान मिला है। पुलिस इन्हीं कड़ियों को जोड़ने व सीसीटीवी कैमरे के सहारे हत्यारों तक पहुंचने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder in firozabad Police Search Cctv for Arrest Criminal
विलाप करती बेटी रिया गुप्ता के साथ परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने वालों को पहले से घर की पूरी स्थिति पता थी कि सुबह कौन-कौन रहता है। रानी गुप्ता की बेटी रिया हाईस्कूल और बेटा ईशू कक्षा आठ का छात्र है, गुरुवार को दोनों सुबह ही स्कूल चले गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे तक रानी गुप्ता के पति अमित गुप्ता घर पर ही थे। वह दोनों बच्चों का लंच बॉक्स लेकर सुबह साढ़े नौ बजे निकले थे और स्कूल में लंच बॉक्स देने के बाद कोटला चुंगी चौराहा स्थित पैथॉलॉजी पर आ गए थे। सुबह नौ बजे अमित गुप्ता के भाई दीपक गुप्ता राम नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर चले गए थे। दीपक गुप्ता की पत्नी डॉ. दीप्ती गुप्ता फतेहाबाद में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। वह वहीं पर थी। घर पर रानी गुप्ता, उनकी सास शिवदेवी गुप्ता और डॉ. दीपक गुप्ता का दो साल का बेटा ही घर पर थे।
विज्ञापन
double murder in firozabad Police Search Cctv for Arrest Criminal
मौके पर पहुंचे आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आगरा जोन आईजी ए सतीश गणेश ने कहा कि थाना रसूलपुर क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है। इसको लेकर रसूलपुर क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण कायम हुआ है। पुलिस की टीमें अपना काम कर रहीं है। मैं अपने साथ फोरेंसिंक एवं डाग स्क्वाइड टीम साथ लाया हूं। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। कई टीमें घटना के खुलासे को जुटी हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी फिरोजाबाद को संपूर्ण क्षेत्र में पिकेट की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed