फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोहरा हत्याकांडः आठ घंटे झूठ बोलता रहा हत्यारोपी, परिवार से भी कहा था कुछ ऐसा

Tue, 02 Jul 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
double murder case of school principal and manager inside story by Murder
मृतक प्रधानाचार्य के परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरज ने 29 जून को पहले प्रधानाचार्य विजय कुमार झा के परिवार को गुमराह किया। इसके बाद पुलिस को। कुल आठ घंटे तक वह कहता रहा कि झा उससे मिले ही नहीं। झा की पत्नी शीला से कहा, वह मेरे गुरु जी हैं, उनके साथ गलत करने की सोच भी नहीं सकता। आठ घंटे बाद पुलिस ने उसे जैसे ही एक थप्पड़ मारा, उसने सच उगल दिया।
double murder case of school principal and manager inside story by Murder
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विजय कुमार झा घर से जब निकले थे, तब पत्नी शीला को बताया कि वह डा. भीमराव आंबेडकर स्कूल, कोलक्खा जा रहे हैं। विजय कुमार के घर नहीं आने पर शनिवार सुबह पत्नी ने धीरज को फोन किया। इस पर वह घर आ गया। चाय पीने के बाद उससे पति के बारे में पूछताछ की। उससे यह भी कहा कि कुछ गलत किया है तो बता दो। वह उसके बारे में किसी से कुछ नहीं कहेंगी।
double murder case of school principal and manager inside story by Murder
प्रधानाचार्य विजय कुमार और स्कूल संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विजय ने कहा है कि मैं उनका (विजय कुमार) शिष्य हूं। उन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया है। मैं कभी उनके साथ गलत नहीं कर सकता हूं। उसकी बातों पर शक होने पर शीला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई थी। पुलिस से उसने कहा कि शायद उनका अपहरण हो गया हो। पुलिस स्कूल पहुंची तो वहां ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे हत्या की जानकारी मिले। इसके बाद पुलिस ने धीरज को थप्पड़ जड़ा तो उसने बता दिया कि हत्या करके शव स्कूल में ही गाढ़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder case of school principal and manager inside story by Murder
प्रधानाचार्य की हत्या के बाद जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र लवानिया और विजय कुमार झा की हत्या 28 जून की दोपहर में की गई थी। दोनों के शव स्कूल के ऑफिस में पड़े थे। धीरज, उसके भाई घर चले गए थे। रात को डिनर पर सभी साथ थे। पुलिस ने बताया कि धीरज ने मां से कहा, आज हम तीनों भाई स्कूल में खून करके आए हैं। यह सुन पिता पप्पूराम भड़क गए लेकिन, थोड़ी देर बाद बोले, लाशें स्कूल में क्यों छोड़ीं? वहां कोई जाएगा, तो भेद खुल जाएगा। इसके बाद पप्पूराम, धीरज, संदीप, नीरज स्कूल गए और गड्ढा खोदकर दोनों लाशों को उसमें गाढ़कर आए।
विज्ञापन
double murder case of school principal and manager inside story by Murder
प्रधानाचार्य की हत्या के बाद जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
धीरज को पता था कि लाशों को छिपाने के लिए खोदे गए गड्ढे के ऊपर गीली मिट्टी देखकर पुलिस को शक हो जाएगा। इसलिए उसने रात में एक ट्रैक्टर से मिट्टी स्कूल में मंगवाई थी। इसके बाद मिट्टी को स्कूल में फैला दिया था, जिससे पुलिस आए भी तो यह लगे कि पूरे स्कूल में ही मिट्टी डलवाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed