फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल की खूबसूरती में लगा गंदगी का 'दाग', सेंट्रल टैंक और फुव्वारों की नहर का बुरा हाल

Wed, 17 Mar 2021 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Dirty Canal And Central Tank Fiuntains Water Of Taj Mahal
ताजमहल: फुव्वारों की नहर में भरा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने लाखों सैलानी हर वर्ष आते हैं। लेकिन जरा सी लापरवाही ताजमहल की सुंदरता में ग्रहण लगा रही है। यहां की नहर में भरे पानी की सफाई न होने से अब इसमें मच्छर पनप रहे हैं। मंगलवार सुबह पर्यटक जब सेंट्रल टैंक पर फोटोग्राफी के लिए पहुंचे तो नहर में गंदगी देखी। यहां गंदा पानी जमा होने के साथ मच्छर पनप रहे थे। एएसआई कर्मचारियों से कई पर्यटकों ने नहर की सफाई कराने के लिए कहा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत स्वर्णकार के मुताबिक हर शुक्रवार को नहर और टैंक की सफाई कराई जाती है। इस बार उर्स के कारण शुक्रवार को ताज खोला गया था। सफाई का काम अब शुरू करा दिया गया है।
Dirty Canal And Central Tank Fiuntains Water Of Taj Mahal
ताजमहल को निहारते विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पहले इन फव्वारों की नहर और सेंट्रल टैंक के पानी में ताजमहल की परछाईं बेहद ही खूबसूरत लगती थी। लेकिन गंदगी के कारण अब परछाई भी धुंधली हो गई है। डायना सीट पर फोटोग्राफी कराने वाले पर्यटक इस गंदगी से हर दिन दो-चार हो रहे हैं।
Dirty Canal And Central Tank Fiuntains Water Of Taj Mahal
ताजमहल: पानी में पनप रहे मच्छर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल टैंक में गंदगी और मच्छर की भरमार
सेंट्रल टैंक और नहर में जिस तरह से गंदगी है, सैलानियों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। पानी में मच्छर पनप गए हैं, जिनसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया होने का भी डर है। सैलानियों का कहना है कि ताजमहल विश्व प्रसिद्ध स्मारक है। लेकिन यहां फव्वारे की नहर और सेंट्रल टैंक में गंदगी ताजमहल की खूबसूरती में दाग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dirty Canal And Central Tank Fiuntains Water Of Taj Mahal
तेज धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देश के स्वच्छ पर्यटन स्थल की सूची से बाहर हो चुका है, इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह हैं। ताजमहल के सेंट्रल टैंक और फव्वारों की नहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नहर और सेंट्रल टैंक में काई जम गई है। बता दें कि ताजमहल की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए रायल गेट से चमेली फर्श तक फव्वारे लगाए गए हैं और नहर बनाई गई है।
विज्ञापन
Dirty Canal And Central Tank Fiuntains Water Of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष करीब 188 दिनों तक बंद रहा था। लॉकडाउन में ताजमहल की तस्वीर बदली हुई नजर आई थी। शहर में वाहन कम चले थे जिससे प्रदूषण कम हुआ था। वहीं यमुना नदी में पानी का स्तर भी अच्छा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या बढ़ी और यमुना में पानी कम हुआ ताजमहल पर गंदगी का प्रभाव दिखाई देने लगा। हाल ही में हरे और काले रंग के धब्बे भी ताजमहल पर देखने को मिले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed