फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2019: भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े भक्त, मुरारी की नगरी में त्रिपुरारी की जय-जयकार

Mon, 22 Jul 2019 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
devotees perform worship of lord shiva in Sawan ka Somwar in mathura
रंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के पहले सोमवार पर श्रीकृष्ण मुरारी की नगरी में त्रिपुरारी के जयकारों से गूंज उठी। मथुरा के प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह ही भक्तों की कतारें लगी गईं। कांवड़ियों ने गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया। शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
devotees perform worship of lord shiva in Sawan ka Somwar in mathura
चिंताहरण महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक हाथ में बेलपत्र, रोली-चावल, कलावा, दीप और धतूरा से सजी पूजा की थाली तो दूसरे हाथ में अभिषेक के लिए जल या दुग्ध। सोमवार सुबह से ही मथुरा और वृंदावन के शिव मंदिरों के बाहर आस्था का यह नजारा देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे हैं।
devotees perform worship of lord shiva in Sawan ka Somwar in mathura
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव शहर कोतवाल के रूप में विख्यात हैं। यहां सुबह से भी महादेव जी का जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी है। अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees perform worship of lord shiva in Sawan ka Somwar in mathura
रंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में केला के पत्तों, झिलमिलाती झालरों से की गई सजावट और सिर पर जटाएं बांधे महादेव जी की झांकी देखते ही बन रही है। वृंदावन के गोपेश्वर मंदिर में दूर दराज इलाके से आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
devotees perform worship of lord shiva in Sawan ka Somwar in mathura
चिंताहरण महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गर्तेश्वर, गोकर्णनाथ, पीपलेश्वर, नीलकंठ, गोवर्धन के चक्लेश्वर, नंदगांव के आसेश्वर व नंदीश्वर, वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर बेल पत्र, धतूरे, फल-फूल आदि से भगवान शिव की आराधना की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed