फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, प्रशासन के इंतजाम फेल

Sat, 26 Dec 2020 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
devotees gathered on Giriraj Parikrama Marg in Govardhan mathura news
परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नववर्ष पर यह संख्या लाखों में पहुंचेगी। शनिवार को गिरिराज की परिक्रमा के लिए हजारों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। परिक्रमा मार्ग गिरिराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पैदल परिक्रमा के साथ दंडोति (दंडवत परिक्रमा) भी कर रहे थे। इस दौरान प्रशासन के इंतजाम फेल नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दानघाटी मंदिर के सामने जाम लगा रहा। परिक्रमा मार्ग पर भी लोग वाहन लेकर घूमते नजर आए, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
devotees gathered on Giriraj Parikrama Marg in Govardhan mathura news
परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मोक्षदा एकादशी पर शुक्रवार की रात से ही गोवर्धन के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी। आधी रात से ही हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज धाम के दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा शुरू की। नव वर्ष से पूर्व शनिवार को उल्लास में डूबे भक्तों के कदमों की आहट ने गिरिराज की तलहटी को भक्ति के सागर में डुबो दिया। 
devotees gathered on Giriraj Parikrama Marg in Govardhan mathura news
दंडवत परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज के जयकारों से तलहटी दिनभर गुंजायमान होती रही। गिरिराज प्रभु के जयघोष और राधे-राधे की धुनों पर भक्त थिरकते नजर आए। रात में सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पाई। तलहटी में बह रही भक्ति की रसधार में सुध-बुध खोए श्रद्धालु सर्दी को मात देकर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। भक्तों ने गिरिराज की शरण में पहुंचकर माथा टेका और ब्रज रज लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees gathered on Giriraj Parikrama Marg in Govardhan mathura news
परिक्रमा मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष से पहले हजारों श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंचे। भक्तों के उमड़ते सैलाब से गोवर्धन में प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। भक्तों के वाहन खड़े करने के लिए स्थानीय प्रशासन कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं कर सका। श्रद्धालु चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर परिक्रमा करने चले गए, जिससे कस्बा के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
devotees gathered on Giriraj Parikrama Marg in Govardhan mathura news
परिक्रमा मार्ग पर वाहन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की लापरवाही के चलते गिरिराज धाम से जुड़े गोवर्धन-मथुरा, गोवर्धन-बरसाना, सौंख-गोवर्धन, छटीकरा-गोवर्धन प्रमुख मार्ग पर बने सरकारी पार्किंग स्थल शोपीस बने नजर आए। सरकारी पार्किंग स्थलों पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते श्रद्धालु सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर मजबूर होकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed