फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था की तपिश: ठाकुरजी ठंड से बचाने के जतन, बाजार में आए गर्म वस्त्र, विदेशों से कन्हैया की पोशाक के आए ऑर्डर

Mon, 22 Nov 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees Buying Woolen Clothes For Lord Krishna In Winter
मथुरा: लड्डू गोपाल की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला

सर्दी बढ़ने के साथ ही ठाकुरजी को भी ठंड असर करने लगी है। भाव सेवा के तहत सेवायत एवं भक्त ठंड के इस मौसम में ठाकुरजी को हल्की रजाइयों में सुला रहे हैं। बाजारों में भी ठाकुरजी के डिजाइनर परिधान आ गए हैं। इन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता दिख रही है। कहते हैं भगवान भावनाओं के वशीभूत होते हैं। इसी भावसेवा के तहत श्रद्धालु अपने आराध्य को ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आस्था भरे भाव के चलते ब्रज में श्रद्धालु अपने आराध्य को सर्दी से बचाने के जतन करने लगे हैं। ठाकुर जी के लिए ऊनी और गर्म पोशाकों की जमकर खरीदारी हो रही है। भगवान की ऊनी पोशाकें देश में ही नहीं विदेशी श्रद्धालुओं को भी खूब भा रही हैं। ठाकुर जी की ऊनी और गर्म पोशाकों की मांग अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, दुबई, बहरीन, आस्ट्रेलिया, नेपाल और श्रीलंका में भी हो रही है। 

Devotees Buying Woolen Clothes For Lord Krishna In Winter
कान्हा की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला
सर्दी शुरू होते ही विदेशों से भी कन्हैया की पोशाकों के आर्डर दुकानदारों को मिलने लगे हैं। दुकानों पर विभिन्न रंगों और डिजायनों में बनीं पोशाकें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। ऊनी, फैदर, और हाथों से बनी पोशाकों की सुंदरता देखते बनती है।
Devotees Buying Woolen Clothes For Lord Krishna In Winter
लड्डू गोपाल के गर्म वस्त्र - फोटो : अमर उजाला

दुकानदार दीपक गोयल ने बताया कि ऊनी पोशाकों को तैयार करने का सिलसिला ठंड बढ़ने के साथ ही शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की ऊनी पोशाकें दस से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। विदेशों से भी ऊनी पोशाक के आर्डर मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees Buying Woolen Clothes For Lord Krishna In Winter
गर्म वस्त्र - फोटो : अमर उजाला

मनीषा वार्ष्णेय ने बताया कि ऊनी पोशाक भी आजकल आधुनिक डिजाइनों में आने लगी हैं। इसके साथ ही पोशाकें प्रत्येक आकार और विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में और भी आधुनिक डिजाइन आने वाले हैं। देश भर से भी पोशाकों के ऑर्डर मिल रहे हैं। इन आर्डर को कूरियर के माध्यम से भेजा जाता है। ठाकुरजी की पोशाक के साथ ही रजाई, गद्दे और कैप की भी बिक्री हो रही हैं। 

विज्ञापन
Devotees Buying Woolen Clothes For Lord Krishna In Winter
दुकान पर सजीं गर्म पोशाकें - फोटो : अमर उजाला

इन देशों में भी जाती हैं पोशाक
अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, दुबई , नेपाल, श्री लंका आदि।

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed