{"_id":"5fc511d199f2fc52d96eb851","slug":"dev-diwali-2020-celebration-at-yamuna-ghat-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव दीपावलीः कान्हा की नगरी में यमुना के घाटों पर बिखरी दीपों की आभा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावलीः कान्हा की नगरी में यमुना के घाटों पर बिखरी दीपों की आभा, देखें तस्वीरें
Tue, 01 Dec 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
कान्हा की नगरी में मनाई गई देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर कान्हा की नगरी में देव दीपावली मनाई गई। यमुना घाटों पर हजारों दीपों की रोशनी की आभा धवल चांदनी को और भी दर्शनीय बना रही थी। यमुना महारानी का गुणगान वातावरण को भक्तिमय बना रहा था। हर कोई दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए आतुर था।
रोशनी से जगमग विश्राम घाट
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली की शाम होते ही यमुना के विश्राम घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर हजारों दीपों की ऐसी आभा बिखरी कि हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए पहुंचा। घाटों पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। शाम 6 बजे बजते ही विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने दीपदान शुरू कर दिया। कुछ ही क्षणों में यमुना के सभी घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठे। वैष्णव पीठाधीश्वर डॉ. पुरुषोत्तमलाल महाराज, स्वामी नारायण मंदिर के महंत भानु प्रताप, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के निर्देशन में शुभारंभ हुआ। इसके बाद कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई।
विश्राम घाट पर मां यमुना की आरती हुई
- फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे जैसे ही विश्राम घाट पर मां यमुना की आरती हुई। समूचा स्थल मां यमुना के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आरती के विहंगम दृश्य को देखने के लिए विश्राम घाट पर नावों की लाइनें लग गईं। भक्तों ने नावों से इस आरती के दर्शन किए। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्घालुओं के साथ विदेशी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों पर बनाई रंगोली और स्वास्तिक
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान द्वारा यमुना तट के श्रृंगार घाट पर महादीपदान किया गया। जिसमें दीपों की रंगोलियां व स्वास्तिक बनाए गए। सनातन संस्कृति के अनुरूप दिव्य भगवत चिन्हों को दीपों के माध्यम से दिखाया गया। जिसकी दिव्यता सनातन संस्कृति दिखा रही थी। इसका शुभारम्भ गोपाल पीठ के आचार्य संत पुरुषोत्तम महाराज ने श्री यमुना जी के तट एवं सत गुरुदेव गोलोकवासी संत विट्ठलेश महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महन्त कांता नाथ चतुर्वेदी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा एड, महामंत्री आचार्य वृजेन्द्र नागर, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष राम दास चतुर्वेदी, मूल चन्द्र गर्ग, महामंत्री बाल कृष्ण चतुर्वेदी, महाप्रबंधक लाल कृष्ण चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव कमल शर्मा, संगठन मंत्री मुरलीधर चतुर्वेदी, देव दत्त शास्त्री, जितेंद्र चतुर्वेदी थे।
विज्ञापन
यमुना घाट पर पूजा करते विदेशी भक्त
- फोटो : अमर उजाला
माथुर चतुर्वेद परिषद ने पुण्य तीर्थ विश्राम घाट व आसपास दीपदान किया। माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संरक्षक नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्ष मनोज पाठक, संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, अनुज पाठक, नीरज चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट, राज कुमार चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी थे।