भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवार्ड मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में आगरा के नाम एक रिकॉर्ड बन जाएगा। आगरा प्रदेश का ऐसा पहला शहर है, जहां की रहने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर को लगातार दूसरे साल अर्जुन अवार्ड मिलने जा रहा है। शनिवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविद दीप्ति को अर्जुन अवार्ड से नवाजेंगे। पिछले साल शहर की क्रिकेटर पूनम यादव को भी अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। दीप्ति को अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद आगरा की झोली में पांचवां अर्जुन अवार्ड शामिल हो जाएगा।
{"_id":"5f488bce8ebc3e3d1946162e","slug":"deepti-sharma-will-get-arjuna-awards-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjuna Awards 2020: क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, आगरा के नाम बनेगा यह रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arjuna Awards 2020: क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, आगरा के नाम बनेगा यह रिकॉर्ड
Sat, 29 Aug 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
एक थ्रो ने बदल दी दीप्ति की जिंदगी
आठ साल की दीप्ति अपने भाई सुमित शर्मा के साथ ऐसे ही स्टेडियम पहुंचीं। दीप्ति के पास जब गेंद पहुंची, तो उन्होंने गेंद सिंगल विकेट की ओर फेंक दी। दीप्ति का थ्रो देखकर उस समय स्टेडियम में महिला क्रिकेटरों को प्रैक्टिस करा रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हेमलता काला दंग रह गईं।

अपने पिता के साथ क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
हेमलता काला ने सुमित शर्मा को बुलाकर बहन का नाम पूछा। भाई सुमित ने बहन का नाम दीप्ति बताया। हेमलता काला ने कहा कि इस बच्ची को कल से ही क्रिकेट खिलाना शुरू कर दो। ये बच्ची एक दिन हिंदुस्तान के लिए खेलेगी। अवार्ड लेने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले दीप्ति ने कहा कि हेमलता दीदी की ओर से मुझे जिस तरह से क्रिकेट खेलने के लिए मोटीवेट किया गया, उन लम्हों को वह जिंदगी में कभी नहीं भुला सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा
- फोटो : facebook@poonamyadav24
हमारी मेन्टोर ने हमेशा किया प्रेरित: पूनम यादव
आगरा में महिला क्रिकेट का भविष्य बहुत अच्छा है। यह कहना है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव का। उनका कहना है कि आगरा में महिला क्रिकेट की नींव रखने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला के प्रयासों का ही नतीजा है कि दीप्ति और मैं अर्जुन अवार्ड तक पहुंचे हैं। पूनम का मानना है कि महिला क्रिकेट में एक अच्छे कोच के साथ-साथ एक अच्छा मेन्टोर मिलना भी बहुत जरूरी है।
आगरा में महिला क्रिकेट का भविष्य बहुत अच्छा है। यह कहना है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव का। उनका कहना है कि आगरा में महिला क्रिकेट की नींव रखने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला के प्रयासों का ही नतीजा है कि दीप्ति और मैं अर्जुन अवार्ड तक पहुंचे हैं। पूनम का मानना है कि महिला क्रिकेट में एक अच्छे कोच के साथ-साथ एक अच्छा मेन्टोर मिलना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook@OfficialDeeptiSharma
ताजनगरी के हिस्से आएगा पांचवां अर्जुन अवार्ड
- 1974 में एथलेटिक्स में विजय सिंह चौहान।
- 1990 में हॉकी के लिए जगबीर सिंह
- 1996 में एथलेटिक्स में अजीत सिंह भदौरिया।
- 2019 में क्रिकेट के लिए पूनम यादव।
- 2020 में क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा।
- 1974 में एथलेटिक्स में विजय सिंह चौहान।
- 1990 में हॉकी के लिए जगबीर सिंह
- 1996 में एथलेटिक्स में अजीत सिंह भदौरिया।
- 2019 में क्रिकेट के लिए पूनम यादव।
- 2020 में क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा।