{"_id":"5f77611e8ebc3e9baa35b214","slug":"deepti-sharma-picture-at-entrance-of-agra-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीप्ति की तस्वीर भी करेगी खिलाड़ियों को प्रेरित, विकेट पर फेंकी गेंद से शुरू हुआ सफर आया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप्ति की तस्वीर भी करेगी खिलाड़ियों को प्रेरित, विकेट पर फेंकी गेंद से शुरू हुआ सफर आया याद
Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लगाई दीप्ति की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर अर्जुन पुरस्कार विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की तस्वीर लगा दी गई। प्रवेश द्वार पर चार अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेताओं एथलीट विजय सिंह चौहान, हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह, एथलीट अजीत भदौरिया, क्रिकेटर पूनम यादव की तस्वीर पहले से ही लगी है। दीप्ति को इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
विकेट पर फेंकी गेंद से शुरू हुआ सफर आया याद
इस साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को जब अपनी तस्वीर स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लगते हुए देखी, तो वह भावुक हो गईं। अमर उजाला से बातचीत में दीप्ति ने बताया कि यह क्षण उनके लिए कभी नहीं भूलने वाले हैं।
इस साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को जब अपनी तस्वीर स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लगते हुए देखी, तो वह भावुक हो गईं। अमर उजाला से बातचीत में दीप्ति ने बताया कि यह क्षण उनके लिए कभी नहीं भूलने वाले हैं।
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
- फोटो : Facebook/@OfficialDeeptiSharma
शहर के लोगों ने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है, उसका ही परिणाम है कि मैं इस काबिल बन सकी कि मेरी तस्वीर खेल की उन महान विभूतियों में शामिल की गई है, जो किसी खिलाड़ी का सपना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : icc
दीप्ति ने कहा कि आज स्टेडियम में आकर मुझे पंद्रह साल पुरानी वह बात याद आ गई, जब मैं अपने भाई और कोच सुमित शर्मा के साथ मैदान में पहुंची थी। जहां मेरी तस्वीर लगाई गई है, इससे थोड़ी ही दूर मैं अकेली बैठी थी। उस समय मैदान के बाहर आई एक गेंद को मैंने विकेट पर फेंका था। तीनों विकेट गिर गए थे। उस समय मैदान में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रही मेरी मेनटोर हेमलता काला ने मेरे भाई से कहा था कि मुझे क्रिकेट खिलाएं। उस दिन से शुरू हुआ सफर आज यहां तक पहुंचा है।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : icc
स्टेडियम में लगाई तस्वीर के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्रर जोशी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, सत्यदेव पचौरी, राजेश कुलश्रेष्ठ, हरदीप सिंह, रीनेश मित्तल, रोहित जैन, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।