आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने हत्या से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। चार्जशीट भी लगाने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस अब सोमवार को हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, मोबाइल और आरोपी के घर से बरामद कपड़ों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला फोरेंसिक लैब) भेजेगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
2 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के आरोप में 18 अगस्त की रात डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। दो दिन की रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर, डॉ. योगिता का मोबाइल और हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद किए थे।
3 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी

4 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता के हाथों में मिले बालों को भी भेजेंगे, जिससे उन्हें आरोपी के बालों से डीएनए जांच कराई जा सके। इस केस से जुड़े तमाम साक्ष्यों की रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगाई जाएगी। इसके लिए प्रयोगशाला के निदेशक को पत्र लिखकर जल्द रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।
5 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की मौजूदगी में खोलेंगे कमरा
डॉक्टर योगिता नूरी गेट स्थित किराये के मकान में रहती थीं। उनकी हत्या यहीं से बुलाकर की गई थी। पुलिस को आशंका है कि डॉ. विवेक तिवारी से संबंधित कुछ और साक्ष्य डॉ. योगिता के कमरे में हो सकते हैं। इसलिए पुलिस और एफएसएल की टीम से जांच कराई जाएगी। इसके लिए परिजनों को बुलाया जाएगा।