शहर से लेकर देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से लेकर अन्य राजमार्ग पर खतरनाक रास्ते लोगों की जान ले रहे हैं। 46 ब्लैक स्पॉट पर 11 महीने में 175 हादसों में 115 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 137 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन रास्तों पर संकेतक नहीं लगे होने, अवैध कट से लोगों के निकलने, रोशनी न होने, डिवाइडर नहीं बने होने और ट्रैफिक लाइट के चालू नहीं होने के कारण हादसे हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में जोखिम और बढ़ गया है। मार्च में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एत्माद्दौला क्षेत्र में शाहदरा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ आ गई थी। इससे सामने से आते कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। रामबाग के पास सीता नगर आ रहे तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर लापरवाही: 11 महीने में गई 115 की जान, 46 ब्लैक स्पॉट पर हुए भीषण हादसे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन