{"_id":"63eb05efad4865e42e0378c1","slug":"custom-officer-mother-burnt-alive-these-five-questions-are-a-challenge-before-the-police-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: घर में दो बार आई थी नौकरानी, पुलिस के सामने चुनौती हैं ये पांच सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: घर में दो बार आई थी नौकरानी, पुलिस के सामने चुनौती हैं ये पांच सवाल
Tue, 14 Feb 2023 11:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के भावना एस्टेट स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में कृष्ण दत्त गौतम अपनी पत्नी राजरानी (60) के साथ रहते हैं। उनकी बेटी अनुपमा की शादी हो चुकी है, जो अपने पति के साथ कमला नगर में रहती है। वहीं बेटा पुनीत गौतम लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, दूसरा बेटा सचिन गौतम कस्टम में अधिकारी है, जो वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। सुबह करीब 9 बजे कृष्णा दत्त गौतम रोजाना की तरह खेती के कार्य से घर चले गए। इस दौरान उनकी पत्नी राजरानी घर में अकेली थीं। आग से उनकी पत्नी राजरानी की जलकर मौत हो गई। वह बेड पर पड़ी मिलीं। वह सोती रह गई थीं। उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए। राजारानी सुबह से घर से बाहर क्यों नहीं आई थीं, शॉर्ट-सर्किट की वजह क्या थी, सर्दी की वजह से एसी बंद रहता था। आखिर एसी तक आग कैसे पहुंची। पुलिस इन सब बिंदुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
Trending Videos
एसीपी मयंक तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
दो बार घर आई थी नौकरानी
नौकरानी सीमा दो बार कृष्ण दत्त के घर आई थी। सुबह दस बजे काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने समझा कि मालिकन पूजा-पाठ कर रही होंगी। इस पर वो वापस चली गईं। शाम को सवा पांच बजे फिर से आईं। तब भी ऐसा ही हुआ। कोई जवाब नहीं मिलने पर वो कोठी के सामने रहने वाली नीरू के पास पहुंची। बताया कि मालकिन दरवाजा नहीं खोल रही हैं। पड़ोसी ने बेटी को बताया।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये उठे सवाल
1 - कामवाली महिला दो बार घर आई थीं। दोनों बार गेट नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस व दमकल टीम पहुंच गई
- फोटो : अमर उजाला
2 - बेटी के घर आने पर धुआं देखा गया, इससे पहले किसी को जानकारी क्यों नहीं हुई, आग लगने पर धुआं निकला होगा।
विज्ञापन
पति कृष्णदत्त गौतम के साथ राजरानी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
3 - सर्दी में एसी बंद रहता है। शॉर्ट-सर्किट की क्या वजह हो सकती है, घर में अकेली महिला ही थीं।
4 - मकान में वायरिंग ज्यादा पुरानी नहीं थी, अगर, शॉर्ट-सर्किट हुआ तो इसकी क्या वजह हो सकती है।
4 - मकान में वायरिंग ज्यादा पुरानी नहीं थी, अगर, शॉर्ट-सर्किट हुआ तो इसकी क्या वजह हो सकती है।