फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर सरोवर के लिए पहली बार बनेगा ईको सेंसिटिव जोन का मास्टर प्लान, जानिए क्या होगा खास

Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Master plan of eco-sensitive zone will be made for sur sarovar bird sanctuary agra
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार के लिए पहली बार पारिस्थितिकीय संवेदनशील क्षेत्र (ईको सेंसिटिव जोन) का मास्टर प्लान बनेगा। सरोवर की प्रतिबंधित सीमा के बाहर संवेदनशील क्षेत्र का निर्धारण किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन एवं पर्यावरण, प्रदूषण समेत 10 विभागों की कमेटी प्रस्ताव तैयार करेगी।

Master plan of eco-sensitive zone will be made for sur sarovar bird sanctuary agra
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा - फोटो : अमर उजाला
सूर सरोवर रामसर साइट घोषित हो चुका है। अब केंद्र सरकार ने यहां ईको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना जारी करने के लिए जिला प्रशासन से मास्टर प्लान मांगा है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में वन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, पर्यटन, सिंचाई, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं नगर विकास समेत दस विभागों के साथ सरोवर क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए महायोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। 
Master plan of eco-sensitive zone will be made for sur sarovar bird sanctuary agra
सूर सरोवर पक्षी विहार में परिंदे - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया कि पहली बार सूर सरोवर के संवेदनशील क्षेत्र का निर्धारण हो रहा है। सूर सरोवर में एक किमी परिधि में संरक्षित क्षेत्र घोषित है। इसके बाहर संवेदनशील क्षेत्र के निर्धारण के बाद पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देने वाले काम किए जा सकेंगे। प्रदूषणकारी गतिविधियां, निर्माणों पर प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Master plan of eco-sensitive zone will be made for sur sarovar bird sanctuary agra
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
निर्माण, औद्योगिक कार्यों पर पड़ेगा असर
पक्षी विहार की सीमा के बाहर संवेदनशील क्षेत्र घोषित होने से कीठम समेत झील के आसपास क्षेत्र में निर्माण व औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। पर्यावरण व वन मंत्रालय की अनुमति से ही काम हो सकेंगे।
विज्ञापन
Master plan of eco-sensitive zone will be made for sur sarovar bird sanctuary agra
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
विभागों से मांगा रिकार्ड
जिलाधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान में शामिल सभी विभागों से उनकी रिपोर्ट व रिकार्ड मांगा है। सेंसिटिव जोन के मानक के अनुरूप विकास कार्य करेंगे। एक महीने में मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed