फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 09 May 2022 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies in Chhattisgarh
सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना पिनाहट के गांव देवगढ़ निवासी सीआरपीएफ के जवान का छत्तीसगढ़ में दिमाग की नस फटने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह गांव पहुंचा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया है कि दो दिन पहले सीआरपीएफ के जवान की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर वहां से उन्हें रायपुर के अस्पताल में भेजा गया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनका निधन हो गया। जब ये सूचना मिली, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह सीआरपीएफ की कंपनी जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंची, तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सीआरपीएफ के जवान का शव देख बुजुर्ग माता-पिता बिलख पड़े। पत्नी और बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 
CRPF jawan dies in Chhattisgarh
सीआरपीएफ के जवान भगत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव देवगढ़ के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान भगत सिंह की उम्र 54 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान दिमाग की नस फटने से उनका निधन हो गया।
CRPF jawan dies in Chhattisgarh
सीआरपीएफ जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के मुताबिक भगत सिंह इन दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात थे। उनके पुत्र रिंकू ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF jawan dies in Chhattisgarh
सीआरपीएफ की कंपनी जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंची - फोटो : अमर उजाला

हालत में सुधार नहीं होने पर रायपुर ले जाया गया, जहां भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब दस बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
CRPF jawan dies in Chhattisgarh
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

 भगत सिंह के तीन बेटे व एक बेटी है। निधन की खबर मिलते ही पत्नी राधा देवी, पिता थान सिंह व माता शिव प्यारी देवी बिलख पड़ीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed