फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खाकी' पर फिर लगा दाग: फिरोजाबाद में पुलिस की प्रताड़ना से दलित महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज

Sun, 08 May 2022 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 May 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman dies due to police torture in Tundla Firozabad
शारदा देवी का फाइल फोटो, घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव इमलिया में शनिवार देर रात पुलिस की प्रताड़ना से दलित महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पचोखरा थाने की पुलिस टीम, गांव के तीन नामजद और दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस जेल से छूटकर आए अभियुक्तों के घर तस्दीक के लिए गई थी। महिला पहले से ही बीमार चल रही थी। तबीयत और बिगड़ने पर उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में वृद्धा का अंतिम संस्कार कराया गया है।


 
थाना पचोखरा के गांव इमलिया निवासी फोरनसिंह जाटव का गांव के ही कैलाशचंद्र उपाध्याय के परिजन के साथ विगत 23 मार्च को आलू की खुदाई के हिसाब को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना में राहुल, आनंद, जितेंद्र, लायक सिंह पुत्रगण फौरन सिंह व बंटू पुत्र गोपीचन्द्र जेल गए थे। शनिवार को चार आरोपी राहुल, जितेंद्र, आनंद व बंटू जमानत पर छूटकर आए थे। 

Dalit woman dies due to police torture in Tundla Firozabad
वृद्धा के घर का फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक पुलिस द्वारा फिर से गिरफ्तार न कर लिए जाए इसलिए वह भय से घर में नहीं सोए थे। इसी बीच रात 12 बजे थाना पचोखरा पुलिस और गांव के कैलाश उपाध्याय और उनके पुत्र दीपक व शिवाकांत एवं दो अन्य लोग घर पर आ धमके।
Dalit woman dies due to police torture in Tundla Firozabad
अस्पताल परिसर में खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजन का आरोप है कि जेल से छूट कर आए लोगों के न मिलने पर पुलिस ने परिवार की महिलाओं को प्रताड़ित किया और अभद्रता की। इस बीच शारदा देवी (60) पत्नी फौरन सिंह की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस वृद्धा को यह कहते हुए गाड़ी में डालकर ले गई कि अभी सांस चल रही हैं। वृद्धा की मौत की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dalit woman dies due to police torture in Tundla Firozabad
महिला के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद जब वृद्धा का शव गांव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने टूंडला, पचोखरा, नारखी पुलिस को तैनात कर दिया। देर शाम पुलिस अभिरक्षा में वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में फौरन सिंह ने कैलाश उपाध्याय, उनके पुत्र दीपक, शिवाकांत व दो अन्य लोग एवं पचोखरा पुलिस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Dalit woman dies due to police torture in Tundla Firozabad
मृतका के घर पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बिताया कि अपराधियों के जमानत पर छूटकर आने पर उनकी गतिविधियों को चेक करने पुलिस उनके घर तस्दीक करने जाती है। पुलिस के वहां पहुंचने पर बीमार चल रही वृद्धा की तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन के आरोपों के चलते वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर पांच ग्रामीण व थाना पचोखरा पुलिस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed