{"_id":"5e84411b8ebc3e78bb34de3f","slug":"croron-virus-social-distancing-reality-check-at-ration-shops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दूरी 'बेमानी', कहीं पहले राशन पाने की लगी होड़ तो कहीं घेरे में खड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दूरी 'बेमानी', कहीं पहले राशन पाने की लगी होड़ तो कहीं घेरे में खड़े लोग
Wed, 01 Apr 2020 02:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान पर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में राशन बंटना आज से शुरू हो गया है। आगरा मंडल में फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा जनपदों में राशन डीलरों ने राशन का वितरण किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का बहुत महत्व है। जब राशन की दुकानों पर इसकी पड़ताल की गई तो कहीं पर लोग दूरी के लिए बनाए गए घेरों का पालन करते दिखे वहीं कहीं पर लोग राशन की दुकानों पर पहले राशन लेने के लिए चढ़ते हुए दिखे। पेश है एक रिपोर्ट...
टेडी बगिया में राशन लेने से पहले हाथ धुलवाता डीलर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में टेडी बगिया में राशन लेने से पहले डीलर ने सावधानी बरती। राशन लेने पहुंचे लोगों के पहले हाथ धुलवाए कर सैनिटाइज कराए गए। इसके बाद उन्हें खाद्यान वितरित किया गया। लोगों ने यहां सामाजिक दूरी का पालन किया।
राशन की दुकान पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ही ट्रांस यमुना कॉलोनी में तस्वीर कुछ दूसरी नजर आई। यहां राशन डीलर की दुकान पर भीड़ जुट गई। लोगों ने एक मीटर की दूरी का पालन नहीं किया। वहीं हाथ भी नहीं धुलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी में राशन लेने पहुंची जनता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी में बुधवार को अप्रैल माह के पहले दिन राशन की दुकान जब खुली तो यहां भीड़ जुट गई। लोग राशन लेने के लिए उतावले दिखे।
विज्ञापन
विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया और एक मीटर की दूरी पर खड़े दिखाई दिए।