फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newborn girl found with cleft lip under Jayprabha Setu, admitted to CHC Manjhi:

बिहार: जयप्रभा सेतु के नीचे मिली ओठ कटी नवजात बच्ची, सीएचसी मांझी में भर्ती; पहचान और परिजनों का पता नहीं

Tue, 27 Oct 2026 01:06 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू नदी के तट पर ओठ कटी नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम उसे सीएचसी मांझी ले गई, जहां उसे भर्ती कर चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।

विज्ञापन
Newborn girl found with cleft lip under Jayprabha Setu, admitted to CHC Manjhi:
सरयू नदी तट पर मिली नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू नदी के तट पर एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची के होंठ कटे हुए हैं। उसे किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को जयप्रभा सेतु के नीचे पिलर संख्या-8 के समीप स्थानीय ग्रामीणों की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी। बच्ची को इस हालत में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मांझी पहुंची। वहां उसे भर्ती कराकर चिकित्सकीय जांच और देखभाल की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, 'वोट चोरी' के नारे लगे

सीमा पर मिली मासूम, कई सवाल
जयप्रभा सेतु बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। ऐसे में पुल के नीचे मिली नवजात बच्ची के मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस राज्य की है। बच्ची को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़ गया, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल उसकी पहचान और परिजनों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना ने नवजात की सुरक्षा और देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जन्म के बाद बच्ची को इस तरह छोड़ने के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सबसे जरूरी है कि मासूम को समुचित चिकित्सा, सुरक्षा और संरक्षण मिले।

इस संबंध में सीएचसी मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया। हालांकि, उसके होंठ कटे होने की स्थिति को देखते हुए आगे की चिकित्सकीय जांच की जरूरत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed