{"_id":"5d96edca8ebc3e93a04e903e","slug":"taxi-driver-arrested-for-stolen-of-83-lakhs-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'हेरा फेरी' देख की 83 लाख की चोरी, ऐसी जगह छिपाया माल, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिल्म 'हेरा फेरी' देख की 83 लाख की चोरी, ऐसी जगह छिपाया माल, पुलिस भी रह गई हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चोरी का खुलासा करते एसएसपी मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा पुलिस ने 28 सितंबर को कपड़ा व्यापारी के घर से हुई 83 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। चोर एक टैक्सी चालक निकला। वो पीड़ित व्यापारी के मकान के समीप रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फिल्म हेराफेरी देखकर यह वारदात की थी। इसके बाद उसने नकदी और जेवरात को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। ऊपर से अपनी चारपाई बिछा दी थी।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
28 सितंबर (शनिवार) को शहर में दलपत खिड़की निवासी कपड़ा व्यापारी जुगल किशोर के बंद मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। उस दिन वह अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली गए थे। उनके लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी।
3 of 5
पीड़ित व्यापारी के घर के बाहर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी टैक्सी ड्राइवर दिनेश उर्फ टोरी यादव से 83 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है। आरोपी खिड़की पीड़ित व्यापारी के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर रहता है। आरोपी व्यापारी के घर में छत का जाल हटाकर गमछे के सहारे भीतर दाखिल हुआ था। व्यापारी के घर के बाहरी हिस्से में ताला लगा था। आरोपी करीब 83 लाख का माल चुराकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने हेरा-फेरी फिल्म देखकर चोरी के माल को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदने के बाद फर्श के नीचे दबा दिया। उसके ऊपर सीमेंट करने के बाद प्लाई से उस जगह को छुपाया। फिर अपनी चारपाई उसके ऊपर रख दी ताकि किसी को गड्ढा होने का शक न हो। लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सका।
विज्ञापन
5 of 5
चोरी का माल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करने वाली कोतवाली पुलिस का शक टैक्सी ड्राइवर पर हुआ, क्योंकि ड्राइवर ने 90 हजार रुपये में एक वैगनआर कार खरीदने का सौदा तय किया था। कपड़ा व्यापारी के पड़ोस का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर अचानक कार कैसे खरीद रहा है। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस ने जुटाए तो हकीकत से पर्दा हट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।