कोरोना काल में विश्वदाय स्मारक ताजमहल के टिकटों को अवैध रूप से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, जब कई पर्यटक ऑनलाइन टिकट का प्रिंट लेकर ताज के गेट पर पहुंचे। मामला सामने आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। कोरोना काल में स्मारकों पर क्यूआर कोड और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। पर्यटक एएसआई की वेबसाइट और स्मारकों पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट बुक कर सकते हैं।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
जिन पर्यटकों के पास स्मार्टफोन होते हैं, उन्हें तो टिकट बुकिंग में परेशानी नहीं होती, लेकिन ऐसे पर्यटक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे टिकट बुकिंग नहीं कर पाते। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने ताजमहल के टिकटों की अवैध बिक्री शुरू कर दी है।
4 of 5
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कई पर्यटक ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट लेकर ताजमहल पहुंचे तो एएसआई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी की। पर्यटकों ने बताया कि उन्हें पार्किंग में ये टिकट ज्यादा दामों पर दिए गए। मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने थानाताजगंज में तहरीर दी है।
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद पहली वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। पिछले शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का उम्मीद है कि इस वीकेंड पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।