{"_id":"5f76b7be8ebc3e9be74e3a8d","slug":"taj-mahal-tickets-sale-illegally-in-parking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में हो रही ताजमहल के टिकटों की अवैध बिक्री, एएसआई ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोरोना काल में हो रही ताजमहल के टिकटों की अवैध बिक्री, एएसआई ने थाने में दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में विश्वदाय स्मारक ताजमहल के टिकटों को अवैध रूप से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, जब कई पर्यटक ऑनलाइन टिकट का प्रिंट लेकर ताज के गेट पर पहुंचे। मामला सामने आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। कोरोना काल में स्मारकों पर क्यूआर कोड और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। पर्यटक एएसआई की वेबसाइट और स्मारकों पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट बुक कर सकते हैं।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
जिन पर्यटकों के पास स्मार्टफोन होते हैं, उन्हें तो टिकट बुकिंग में परेशानी नहीं होती, लेकिन ऐसे पर्यटक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे टिकट बुकिंग नहीं कर पाते। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने ताजमहल के टिकटों की अवैध बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कई पर्यटक ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट लेकर ताजमहल पहुंचे तो एएसआई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी की। पर्यटकों ने बताया कि उन्हें पार्किंग में ये टिकट ज्यादा दामों पर दिए गए। मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने थानाताजगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद पहली वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। पिछले शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का उम्मीद है कि इस वीकेंड पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।