फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी: भैंस के बारे में पूछा तो शराबियों ने ले ली जान, तीन महीने बाद मिला युवक का कंकाल

Sun, 04 Oct 2020 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 10:48 AM IST
सार

  • सात जुलाई से लापता था युवक, शनिवार को पुलिस ने कंकाल बरामद किया 
  • भैंस के बारे में पूछने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों ने की थी वारदात

विज्ञापन
Police recovered skeleton of missing young man in mainpuri
पुलिस और मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में सात जुलाई से लापता सहारा निवासी युवक का कंकाल शनिवार को अरिंद नदी किनारे झाड़ियों में मिला। एक आरोपी ने इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर ईंट मारकर हत्या की बात कबूल की थी। हत्या के पीछे जो वजह बताई, वो चौंकाने वाली है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा...

एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Police recovered skeleton of missing young man in mainpuri
मृतक राजिद खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

थाना किशनी के गांव सहारा निवासी 30 वर्षीय राजिद खान सात जुलाई को खेत पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तलाश के बाद आठ जुलाई को उसके भाई इनेश अली ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच 20 सितंबर को राजिद के परिजनों ने गांव बघौनी निवासी अनिल यादव और सुनील यादव पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान नामजद किए गए आरोपी अनिल यादव ने शुक्रवार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस कराएगी डीएनए जांच

Police recovered skeleton of missing young man in mainpuri
ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को थाना पुलिस हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरिंद नदी के पास झाड़ियों से राजिद खान का कंकाल बरामद किया। कंकाल पर मिले कपड़ों से परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया भैंस ढूंढते हुए राजिद जब अनिल के नलकूप पर पहुंचा तो अनिल और सुनील शराब पी रहे थे। राजिद ने गायब हुई भैंस के बारे में पूछताछ की। इसी बात को लेकर दोनों ने ईंट मारकर हत्या करने के बाद शव को अरिंद नदी के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। कंकाल बरामद कर लिया गया है। शव छिपाने में सहयोग करने वालों के बारे में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police recovered skeleton of missing young man in mainpuri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में अनिल यादव ने बताया कि राजिद खान सात जुलाई को अपने भैंस को ढूंढते हमारे नलकूप तक पहुंच गया था। वहां मैं और सुनील बैठे थे। उसने दोनों से भैंस के बारे में पूछताछ की। साथ ही ढूंढने में मदद भी मांगी। लेकिन नशे की हालत में उन लोगों को लगा कि वह चोरी का आरोप लगा रहा है। इसी के चलते उस पर हमला कर दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव गायब करने के इरादे से झाड़ियों में छिपा दिया था। 
विज्ञापन
Police recovered skeleton of missing young man in mainpuri
एसपी अजय कुमार पांडेय
पुलिस कोर्ट में केस मजबूती के साथ रखने के लिए पुलिस कंकाल का डीएनए जांच कराएगी। डीएनए के साथ ही कानूनी तौर पर प्रमाणित हो जाएगा कि कंकाल राजिद का ही है। डीएनए जांच की पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कहा कि हत्यारोपी की निशानदेही पर राजिद का कंकाल और कपड़े बरामद किए गए हैं। शव को छिपाने में सहयोग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed