फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लूटकांड: बदमाशों ने गोदाम में रेकी के बाद की वारदात, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर

Sun, 27 Dec 2020 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Dec 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
miscreants robbed in hindustan lever company warehouse in agra
पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा की लॉयर्स कॉलोनी स्थित कोठी में चल रहे हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में शनिवार रात को मालिक प्रवीन बंसल की पत्नी शालिनी सहित तीन को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश रेकी करके आए थे। उन्हें पता था कि मालिक कौन है? इसलिए गोदाम में घुसते ही उनका नाम लिया। अपना भी नाम और पता बताया? इसके बाद गोदाम से बाहर जाकर सिगरेट भी खरीदी। दोनों ने अपने चेहरे छिपाए हुए थे। एक के पास दो तमंचे तो दूसरे के पास एक तमंचा था। उनकी बोली आम थी। पुलिस को अंदेशा है कि स्थानीय गैंग ने वारदात की है। वहीं पूर्व कर्मचारी पर भी पुलिस को शक है। 



संबंधित खबर- आगरा की लॉयर्स कालोनी में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में 12 लाख की लूट, महिला समेत तीन को बनाया बंधक

miscreants robbed in hindustan lever company warehouse in agra
आगरा लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

गार्ड करन सिंह ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष ही थी। वह जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस कारण किसी ने शोर नहीं मचाया। कर्मचारी की बाइक भी बाद में मिल गई। इससे आशंका है कि बदमाशों के और भी साथी हो सकते हैं, जोकि कुछ दूरी पर खड़े हुए होंगे। बदमाश जाते समय गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। गोदाम के सामने ही एक दुकान है। उस पर भी कैमरा लगा था, जिसमें बदमाश कैद हो गए हैं। अब पुलिस इन्हीं फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है। 

miscreants robbed in hindustan lever company warehouse in agra
गोदाम के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। स्थानीय गैंग पर वारदात का शक है। एक पूर्व कर्मचारी कुछ दिन पहले नौकरी छोड़कर चला गया था। शाम को वह गोदाम पर आया था। वह कुछ रकम देकर गया था। उसके बारे में भी पता किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants robbed in hindustan lever company warehouse in agra
आगरा लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

जिस कोठी में हिंदुस्तान लीवर का गोदाम चल रहा है, वह सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी ओपी शर्मा की है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहते हैं। उनका एक रिश्तेदार कोठी की पहली मंजिल पर रहता है। भूतल पर गोदाम चलता है। वह कभी कभार ही आते हैं। लॉयर्स कॉलोनी में तीन साल पहले एक कोठी में बदमाश घुस गए थे। हालांकि घेराबंदी के बाद एक बदमाश पकड़ लिया गया था। अब फिर से कोठी में वारदात से लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना था कि पुलिस की गश्त नहीं रहती है। 

विज्ञापन
miscreants robbed in hindustan lever company warehouse in agra
आगरा लूटकांड - फोटो : अमर उजाला

प्रवीन बंसल जब गोदाम पर पहुंचे, तब अंदर कमरे से पत्नी के चीखने की आवाज आ रही थी। बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्होंने ताला तोड़ा। इसके बाद ही तीनों को बाहर निकाला जा सका। घटना की जानकारी पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed